मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल श्री त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की। एडमिरल श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल श्री त्रिपाठी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें :  अब मेट्रो के अंडर ग्राउंड हिस्से का काम शुरू होगा, 16 मीटर गहरी सुरंग बनेगी, रीगल होगा स्‍टेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एडमिरल श्री त्रिपाठी ने तिरंगा हाथ में लेकर सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एडमिरल श्री त्रिपाठी को निवास कार्यालय कक्ष से बड़ा तालाब के विहंगम दृश्य का अवलोकन कराया और तालाब के निर्माण एवं इतिहास की जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें :  पश्चिम रिंग रोड में नया पेंच, महंगे दाम पर प्लॉट खरीदार हुए हैरान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री त्रिपाठी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर बाबा महाकाल मंदिर का छायाचित्र भेंट किया। एडमिरल श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाइट हाउस की प्रतिकृति भेंट की।

एडमिरल श्री त्रिपाठी भारतीय नौसेना के सेवारत चार सितारा ध्वज अधिकारी हैं। श्री त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल रीवा से पूरी की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें :  एनसीएल जयंत एवं दुद्धि चूआ परियोजना विस्तार हेतु निगम के वार्ड में स्थित पर संपत्तियां कि सर्वेक्षण हेतु नगर निगम आयुक्त ने दल किया गठित

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment