अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई दरें लागू

नई दिल्ली

देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि लिक्विड दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें :  डॉक्टर की जिद ने बदला कानून: 8 साल बाद FSSAI ने ORS के इस्तेमाल पर लगाई रोक

मदर डेयरी के अनुसार, बढ़ती उत्पादन लागत, पैकेजिंग खर्च और पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि किसानों और डेयरी संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था। गौरतलब है कि मदर डेयरी ने इससे पहले अप्रैल 2025 के अंत में दूध की कीमतों में बदलाव किया था।

ये भी पढ़ें :  भारत और फ्रांस के बीच 21 अहम समझौते, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment