आधार कार्ड में शादी के बाद बदला है नाम तो करें ये काम

नई दिल्ली

आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। इसकी मदद से आपके बहुत सारे काम होते हैं, इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। इसे अपडेट करना भी समय के साथ बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको शादी के बाद आधार कार्ड अपडेट करने के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्रोसेस का इस्तेमाल कर आप आसानी से आधार को अपडेट कर सकते हैं। तो चलिये शुरू करते है।

शादी के बाद नाम बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा। आधार नामांकन फॉर्म भरें, जिसमें आपका 12-अंकों का आधार नंबर, नया पूरा नाम और विवाह प्रमाणपत्र की कॉपी अटैच करनी होगी। अगर मैरिज सर्टिफिकेट में आपके पति/पत्नी का नाम दर्ज है, तो आप ‘आधार कार्ड लिंकिंग फॉर्म’ के जरिए अपने आधार को उनके आधार से लिंक कर सकते हैं। नाम बदलने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

ये भी पढ़ें :  ऋतिक रोशन ने की ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ में निक जोनास की तारीफ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं अपडेट ?
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। "My Aadhaar" सेक्शन में "Update Demographics Data" के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें। अपडेट करने के लिए "Name" ऑप्शन चुनें। इसके बाद आपको नया नाम दर्ज करना होगा। मैरिज सर्टिफिकेट और पति के आधार की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। आधार अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपए फीस देनी होगी। एक बार अपडेट होने के बाद सभी डिटेल नजर आने लगेगी।

ये भी पढ़ें :  बॉलीवुड में छिड़ी नई चर्चा, सुंदर दिखने को लिए हर हफ्ते Injection लगवाती थी Actress

किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत ?
सरकारी आधिकारी की तरफ से जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट देना होगा। पति का आधार कार्ड जरूरी है। मौजूदा एड्रेस का आधार कार्ड चाहिए होगा या अपडेटेड डॉक्यूमेट चाहिए होगा। आधार अपडेट करने के लिए 50 रुपए की फीस लगेगी। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए फिंगरप्रंट स्कैन करना होगा। एप्लीकेशन सब्मिट करने के बाद एक स्लिप मिलेगी, जिसकी मदद से सभी चीजें अपडेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  यूट्यूब ने भारतीय क्रिएटर्स को दिए 21,000 करोड़ रुपये

विवाह के बाद आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें?
अगर शादी के बाद आपका नया पता है, तो उसे अपडेट करने केलिए आधार करेक्शन फॉर्म में नया एड्रेस मेंशन करें। सपोर्टेड डॉक्यूमेंट्स को ऐड करना होगा। इसके लिए आप बिजली का बिल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार एप्लीकेशन सब्मिट होने के बाद आपको URN मिलेगा, और 90 दिनों के भीतर आपका पता अपडेट हो जाएगा। आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही पति का आधार कार्ड भी चाहिए होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment