हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर, सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं आईपीएल, फूटा फैंस का गुस्सा

नई दिल्ली
चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घर में चेपॉक में एक और हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई को 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली की चेपॉक में 15 साल बाद मिली पहली जीत है। इस हार के बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माही अब सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  NEET UG की दोबारा परीक्षा पर एक बार फिर लगी रोक, MP High Court Double Bench ने लगाया स्टे

धोनी इस मैच में 12वें ओवर में बल्लेबाजी करन आए और फिर भी मैच नहीं जिता सके। वह 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। चेन्नई पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment