मंडी बोर्ड के पेंशनरों को नियमित रूप से हो पेंशन का भुगतान : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मंडी निधि में उपलब्ध धनराशि से मंडी बोर्ड के पेंशनरों को नियमित रूप से पेंशन भुगतान किया जाए। मंत्री कंषाना किसान भवन में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 143वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  गाजा में हमले और US में युद्धविराम की मांग, नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात से पहले खेला चाल

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में नियुक्त अमले तथा मंडी बोर्ड मुख्यालय के संविदा वाहन चालकों की नियमित पदों में समकक्षता का निर्धारण कर पारिश्रमिक में वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। सभी महिला कर्मचारियों को सात दिवस के आकस्मिक अवकाश की भी स्वीकृति प्रदान की गई। पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर संतुष्टि प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें :  IPL 2025 के पहले ही मैच में हिट विकेट कॉन्ट्रोवर्सी

कृषि उपज मंडी समिति जैसीनगर जिला सागर के प्रांगण में बोर्ड निधि से कृषक संगोष्ठी भवन की स्वीकृति का अनुसमर्थन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पुनरीक्षित अनुमान वर्ष 2024 -25 एवं बजट अनुमान 2025-26 पर भी विचार विमर्श किया गया।

प्रमुख सचिव कृषि एम सेल्वेंद्रम, प्रबंध संचालक सह-आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम, संयुक्त आयुक्त सहकारी संस्थाएं अजय मिश्र, सदस्य मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड अरुण सोनी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी Aramco पर ईरान का ड्रोन हमला, PM मोदी ने शांति और स्थिरता की दी अपील

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment