फिल्म तिरंगा में काम करेंगे अक्षय कुमार!

मुंबई,

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म तिरंगा में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार फिल्म 'तिरंगा' में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। वहीं अश्विन वर्दे, सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  देवउठनी एकादशी: 1 नवंबर को योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, इन राशियों पर होगी धनवर्षा

अक्षय कुमार और संजय पूरन सिंह पहले गोरखा नाम के एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले थे, जिसे आनंद एक राय प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन नहीं पाई। पहले चर्चा थी कि फिल्म तिरंगा इसी नाम से वर्ष 1993 में प्रदर्शित राजकुमार और नाना पाटेकर की फिल्म तिरंगा की रीमेक है। हालांकि बाद में मेकर्स ने बताया कि यह एक अलग फिल्म है।

ये भी पढ़ें :  29 मई का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment