‘सिकंदर’ : सलमान ने पिता को दिया सहारा

मुंबई

कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया जब उन्होंने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च की तारीख की घोषणा की। बेसब्री से इंतज़ार करने के बाद आखिरकार फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया और उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सलमान खान और 'सिकंदर' की टीम ने इस इवेंट में भाग लिया, वहीं उनके पिता सलीम खान भी अपना सपोर्ट दिखाने के लिए बेटे के साथ आए। एक लाडले बेटे की तरह बॉलीवुड के भाईजान अपने पिता को अंदर ले जाते दिखे और इस वीडियो ने वायरल होते ही लोगों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें :  64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ TECNO Pova Curve 5G लॉन्‍च

'सिकंदर' के भव्य ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान के साथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस, साजिद नाडियाडवाला, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और कई स्टार्स शामिल हुए। सलमान खान के पिता सलीम खान भी इस इवेंट में पहुंचे और बेटे को फुल सपोर्ट दिया।

सलीम खान के साथ आए सलमान
इवेंट के एक वायरल वीडियो में 'टाइगर 3' स्टार अपने बुजुर्ग पिता को मंच पर चढ़ने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं ताकि वे आसानी से इवेंट में अंदर जा सकें। एक लाडले बेटे की तरह सलमान खान ने अपने पिता को पीछे से पकड़ लिया और सावधानी से उनका हाथ अपने कंधे पर रखकर उन्हें ऊपर ले गए।

ये भी पढ़ें :  विराट के संन्यास पर अनुष्का का भावुक पोस्ट

फैंस के दिलों पर भाईजान का कब्जा
दबंग एक्टर के इस ज़िम्मेदाराना और दिल को छू लेने वाले हाव-भाव ने ऑनलाइन कई दिलों को छू लिया। इसके तुरंत बाद उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में कब्ज़ा कर लिया और वीडियो पर कई लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक यूजर ने कमेंट किया- सबसे अच्छा पिता और बेटे का बॉन्ड। लव यू सलमान सर, जबकि दूसरे ने लिखा- मुझे सलमान का अपने माता-पिता और हेलेन आंटी के साथ जो रिश्ता है, वह बहुत पसंद है।

ये भी पढ़ें :  किंग चार्ल्स ने इदरीस एल्बा को नाइटहुड से किया सम्मानित, विंडसर कैसल में हुआ भव्य समारोह

'सिकंदर' की कास्ट और रिलीज डेट
आगामी एक्शन फिल्म की बात करें तो 'सिकंदर' एआर मुरुगादोस के डायरेक्शन में बनी है, जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। उनके साथ काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन, किशोर और कई शानदार कलकारों की कास्ट है। साजिद नाडियाडवाला की यह मास एंटरटेनर फिल्म 30 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment