शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने के साथ नजदीक ही एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा

भोपाल
शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने के साथ नजदीक ही एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने शिवपुरी में ही इस टाइगर रिजर्व के बाहर एयरपोर्ट बनाने की स्वीकृति भी दे दी है। इससे पर्यटकों के हवाई मार्ग से टाइगर रिजर्व आने में सुविधा होगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के चलते उनके पिता माधवराव सिंधिया के नाम पर माधव टाइगर रिजर्व मूर्तरूप लेगा तो वहीं यहां आने के लिए पर्यटकों को हवाई सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि सिंधिया यहां से लोकसभा सदस्य भी हैं।

ये भी पढ़ें :  Madhya Pradesh में IPS अफसरों की सैलरी से अधिक आय, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत होगा यात्री विमानों का संचालन
शिवपुरी हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) एयरपोर्ट बनाएगा। यहां रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत यात्री विमानों का संचालन होगा। राज्य सरकार के पास शिवपुरी हवाई पट्टी का स्वामित्व रहेगा और बदले में राज्य सरकार को हवाई पट्टी के उपयोग का किराया भी मिलेगा, लेकिन एयरपोर्ट का अधोसंरचना विकास एवं रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत यात्री विमानों का संचालन एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ही करेगा। वर्तमान में शिवपुरी हवाई पट्टी करीब नौ सौ मीटर लंबी है। बड़े विमानों के उड़ान भरने व लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी एयरपोर्ट अथारिटी करीब 1800 मीटर लंबी बनाएगा।

ये भी पढ़ें :  विद्युत नियामक आयोग ने किया 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन फूलबाग ग्वालियर का निरीक्षण

रेलवे लाइन होने के कारण एएआइ को नहीं दी जाएगी गुना हवाई पट्टी
राज्य सरकार की ओर से गुना जिले की हवाई पट्टी भी एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को देने का प्रस्ताव बना था, लेकिन हवाई पट्टी के नजदीक ही रेल्वे लाइन होने के कारण एयरपोर्ट अथारिटी ने गुना हवाई पट्टी नहीं ली और इस हवाई पट्टी के विस्तार में अड़चनें आ गईं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment