Chhattisgarh : अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन में दिखा गुस्सा, कर्मचारियों ने कहा-आज करो, अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अप्रैल, 2023

शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अनियमित कर्मचारी रायपुर पहुंचे। यहां नवा रायपुर के तूता में इन सभी कर्मचारियों ने अर्ध नग्न विरोध प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी तपती दुपहरी में कमीज उतारकर धरने पर बैठ गए, यहां नियमित करने को लेकर नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें :  संस्कृत विश्वविद्यालय में बुर्के पर बवाल, मुस्लिम छात्राओं पर बुर्का पहनने का आरोप…

इन कर्मचारियों का समर्थन करने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव और भाजपा नेता गणेश शंकर मिश्रा भी तूता के धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा- आज अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन में आए कई साथी ऐसे भी हैं जो मेरे अधीनस्थ कार्य कर चुके हैं और आज अहंकारी कांग्रेस वादाख़िलाफ़ी के कारण तपती गर्मी में प्रदर्शन करने पर ये मजबूर हैं। मगर आने वाले वक्त में ये कर्मचारी कांग्रेस को जवाब देंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment