अपने कामकाज को भारत में लगातार बढ़ा रही ऐपल, मुंबई के बोरीवली में खुलेगा चौथा स्‍टोर

मुंबई

ऐपल अपने कामकाज को भारत में लगातार बढ़ा रही है। भारतीयों ने जो प्‍यार आईफोन्‍स और दूसरे ऐपल गैजेट्स को दिया है, उसने कंपनी को देश में अपने नए स्‍टोर्स खोलने के लिए प्रेरित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल का चौथा स्‍टोर मुंबई के बोरीवली उपनगर में खुलने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कंपनी ने 12,616 स्‍क्‍वॉयर फुट की एक जगह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के पास बने एक मॉल में लीज पर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, यह जगह 10 साल 10 महीने के लिए ली गई है। हर ऐपल स्‍टोर की तरह यहां भी कंपनी अपने लेटेस्‍ट प्रोडक्‍ट्स को सेल करेगी। हर नया आईफोन जो ऐपल स्‍टोर्स में पहुंचता है, उसे यहां भी लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  पहलगाम में हमले के बाद भारत के साथ आए ये मुस्लिम मुल्क, अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, अब सहमा

देश में कहां-कहां हैं ऐपल स्‍टोर्स
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने अपना पहला स्‍टोर मुंबई में खोला था। उसके बाद दिल्‍ली में दूसरा स्‍टोर शुरू किया। हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी ने अपना तीसरा स्‍टोर खोलने के लिए बंगलूरू में जगह ले ली है। अब चौथा स्‍टोर भी मुंबई के बोरीवली में खुलने जा रहा है।

ऐपल स्‍टोर्स में क्‍या मिलता है
जिस तरह से कंपनियां अपने ऑनलाइन स्‍टोर में प्रोडक्‍ट्स बेचती हैं, उसी तरह ऑफलाइन स्‍टोर्स में भी गैजेट बेचे जाते हैं। ऐपल स्‍टोर्स में कंपनी अपने लेटेस्‍ट आईफोन, आईपैड, मैकबुक आदि की सेल करती है। जब भी कोई नया ऐपल गैजेट आता है तो उसका रियल फील, ऐपल स्‍टोर में जाकर लिया जा सकता है। ऐपल के ऑफलाइन स्‍टोर से प्रोडक्‍ट खरीदने पर भी कार्ड डिस्‍काउंट वगैरह मान्‍य होता है। लेकिन क्‍या आपको वो बात पता है कि बोरीवली वाले स्‍टोर का किराया कितना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 17.35 लाख रुपये प्रतिमाह चुकाएगी। ईटी की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी ने 1.04 करोड़ रुपये सिक्‍योरिटी मनी भी जमा करा दी है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र सरकार ने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने की तैयारी की

आईफोन 17 सीरीज पर अपडेट
इस बीच आईफोन 17 सीरीज पर भी बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग आईफोन को पहले से ज्‍यादा प्राइस में लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा ज रहा है कि अमेरिकी टैरिफ की वजह से कंपनी दाम बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। फीचर्स की बात करें तो आईफोन 17 सीरीज के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। चिपसेट के लेवल पर कंपनी शायद कोई अपग्रेड ना दे। सैममोबाइल की एक रिपोर्ट में बताया जा चुका है कि आईफोन 17सीरीज में 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग ऑफर की जा सकती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment