एशियाई मुक्केबाजी, जैस्मीन और मीनाक्षी फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद

उलानबटोर

 मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गईं है। वहीं विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने भी फाइनल में जगह बनाई है। अब यह चारों मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण के लिए पंच लगाएंगे।

इसके साथ ही टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक के लिए खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। वहीं आकाश (75 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा), नरेंदर बेरवाल (90 प्लस) और हर्ष चौधरी (90 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  रिपोर्ट में हुआ खुलासा- 'हर जॉब्स पर भारतीयों का कब्जा', अपने ही देश में बेरोजगार घूम रहे अमेरिकी नागरिक

महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने थाईलैंड की थिपसाशा योदवारी को 4-1 से हराया। अब उनका सामना मंगोलिया की मुक्केबाज नोमुंदारी एंख अमगालान से होगा। वहीं जैस्मीन ने 57 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान की निजिना

उक्तामोवा को 3-2 से हराया।
अब वह थाईलैंड की पुनरावी रयूनरोस से खेलेंगी। पुरूष वर्ग में विश्वनाथ ने जोर्डन के हुताइफा एशिश को 5-0 से हराया। विश्व कप पदक विजेता सचिन ने थाईलैंड के साकदा

ये भी पढ़ें :  कनाडा में बढ़ते तनाव पत्रकार बोर्डम ने PM ट्रूडो की विश्वसनीयता और नेतृत्व पर सवाल उठाया

रूआमथाम को 4-1 से मात दी।
हालांकि, भारत के आकाश को उजबेकिस्तान के जावोखिर अब्दुरखिमोव ने 4-1 से हराया, जबकि लोकेश उजबेकिस्तान के जासुरबेक युलदोशेव से 5-0 से हार गए। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंदर को चीन के बायिकेवुजी दानाबीके ने 4-1 से हराया और हर्ष चौधरी को ताजिकिस्तान के परवेज करीमोव ने 4-1 से मात दी।

ये भी पढ़ें :  ICC ने बदले वनडे-T20 वर्ल्ड कप के नियम, अब चैंपियन बनने की राह होगी पहले से ज्यादा मुश्किल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment