पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का ऐलान, कप्तान पैट कमिंस एक साल बाद होंगे ODI टीम के साथ

नई दिल्ली
पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर की शुरुआत में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है, जिन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। वहीं, जैक फ्रेजर मैकगर्क को वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और मौका मिला है। वहीं, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन दोनों को पैटरनिटी लीव दी गई है।

ये भी पढ़ें :  T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर बन सकता है India vs Pakistan का मुकाबला, जानें कब और कैसे होगा संभव

वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस करीब एक साल के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था, जो वनडे विश्व कप का फाइनल था। इसके बाद वे अब सीधे नवंबर 2024 में वनडे क्रिकेट खेलने वाले हैं। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के उपलब्ध नहीं होने की वजह से जैक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट के लिए वनडे टीम में जगह बनाने के दरवाजे खुल गए हैं। दोनों खिलाड़ी साथ में ओपन करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  ईडन गार्डन्स में KKR का जलवा, मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद कायम

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड साथ में खेलते हुए नजर आएंगे। बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का अनुभव काम आएगा। हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर टी20 और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली को भी टीम में जगह दी गई है। ऑलराउंडर एरोन हार्डी भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बैट और बॉल से अपना योगदान दिया था। ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा और जोश इंग्लिस भी 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें :  विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा, सदस्यता समाप्त करने संबंधी याचिका को हाई कोर्ट की मंजूरी

पहला वनडे मैच – 4 नवंबर को मेलबर्न में

दूसरा वनडे मैच – 8 नवंबर को एडिलेड में

तीसरा वनडे मैच – 10 नवंबर को पर्थ में

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम इस प्रकार है
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक फ्रेजर मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment