लखनऊ. प्रदेश के शहरी इलाकों में सड़कों, खाली पड़े स्थानों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बुनियादी तथा अन्य जन सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए विकास शुल्क की संशोधित प्रणाली लागू करने और इससे जुड़ी नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास नियमावली-2014 (यथा संशोधित 2021) में बदलाव के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इस फैसले से शहरी…
Read MoreAuthor: News Writer Editor
राहुल गांधी को शशि थरूर का ‘थैंक्यू’ मैसेज! क्या एक मुलाकात ने खत्म कर दी अंदरूनी नाराज़गी?
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की हैं जिनमें उनकी पार्टी आलाकमान के साथ नाराजगी की बात कही जा रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद थरूर ने कहा है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और वे एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। शशि थरूर ने राहुल गांधी और खरगे के प्रति आभार भी जताया है। इससे पहले…
Read Moreयूपी बजट की तारीख तय: 11 फरवरी को पेश होगा बजट, 9 फरवरी से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र
लखनऊ. उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के पहले दिन 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। इसके बाद 10 फरवरी को सदन में दिवंगत सदस्यों के निधन…
Read Moreन्यूयॉर्क में बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
मुंबई, पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए थे, और जनवरी की शुरुआत में ली गई उनकी ये नई तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि वे बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और एनर्जेटिक पावर कपल क्यों हैं। ग्लैमर और खुशी का खूबसूरत मेल इन तस्वीरों में साफ दिखता है।दोनों हर फ्रेम में जान डाल देते हैं। रणवीर सिंह ने मिडनाइट ब्लू वेलवेट सूट पहना है, जो उनकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह सूट करता है। मैचिंग वेस्ट, लाल रंग…
Read Moreसुरक्षा और सम्मान की ओर कदम: नदी व वन्य क्षेत्र से घिरे भरथापुर गांव का होगा विस्थापन, सीएम आवास योजना से मिलेंगे पक्के मकान
लखनऊ. बहराइच जनपद के राजस्व ग्राम भरथापुर के आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा के क्रम में गुरुवार को कैबिनेट ने ग्राम को विस्थापित कर 136 परिवारों के पुनर्वास की योजना को मंजूरी दे दी है। पुनर्वास के बाद बसाई जाने वाली नई बस्ती का नामकरण मुख्यमंत्री की अनुमति से किया जाएगा। यह गांव एक ओर गेरुआ नदी और दूसरी ओर कौड़ियाल नदी से घिरा हुआ है, जबकि उत्तर दिशा में वन्य…
Read Moreएमपी में 14 IPS अफसरों के तबादले, संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर
भोपाल मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी हुई है। जनवरी के अंत में सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। भोपाल पुलिस कमिश्वर हरिनारायण चारी मिश्रा का भी ट्रांसफर हुआ है। अब 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। SCRB के बने आईजी भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को SCRB का आईजी बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह विभाग की तरफ से…
Read Moreलापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री गौर
लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री गौर राज्यमंत्री गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को मंत्रालय में विकासकार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो एजेंसी और ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें टर्मिनेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण होने चाहिए, जनहित के कार्यों में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को…
Read Moreसरगुजा ओलंपिक का बिगुल, 3.50 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, CM साय ने किया लोगो और शुभंकर ‘गजरु’ का अनावरण
रायपुर बस्तर ओलंपिक की अपार सफलता के बाद अब सरगुजा अंचल भी खेल महाकुंभ के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर “गजरु” का विधिवत अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक, यहां की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों का पंजीयन इस बात का प्रमाण है कि सरगुजा पूरे…
Read Moreसतना में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, BJP मंडल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस
सतना नागौद थाना क्षेत्र में युवती से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। पार्टी की छवि पर उठे सवालों के बीच जिला भाजपा महामंत्री ने नागौद मंडल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा दबाव बताया जा रहा है कि हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक युवती के साथ सरेआम मारपीट करता दिखाई दे…
Read MoreUGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की ब्रेक, बोला- दुरुपयोग की आशंका गंभीर
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट आज उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाली नियमावली, 2026 पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 2012 के पुराने नियम ही फिलहाल लागू रहेंगे। आपको बता दें कि यूजीसी के इन नए नियमों पर आरोप लगाया गया था कि ये सामान्य श्रेणी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची की पीठ इन रिट याचिकाओं पर सुनवाई की। याचिका में दावा है कि नए नियमों से भेदभाव बढ़ेगा। कोर्ट ने भी इस बात से सहमति जताई…
Read Moreकिसानों के लिए बड़ी सौगात: मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल का होगा आधुनिकीकरण
लखनऊ. प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और नई तकनीक से मिल का आधुनिकीकरण करने का बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने मंजूरी दी है कि मिल की वर्तमान क्षमता 2500 टी.सी.डी. से बढ़ाकर पहले 3500 टी.सी.डी. और बाद में 5000 टी.सी.डी. तक की जाएगी। जर्जर प्लांट व पुरानी तकनीक की वजह से किसानों को बहुत लाभ नहीं हो रहा था, लेकिन नई आधुनिक मशीनरी वाली मिल में न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इसके संचालन में दक्षता भी आएगी। सबसे…
Read Moreसस्ती-निर्बाध बिजली पर फोकस : उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति तेज करने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। भरोसेमंद, सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति, निवेश और रोजगार के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी भूमिका निभाती है। इसी सोच के अंतर्गत प्रदेश में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार लागू किए गए हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। औद्योगिक विकास के लिए 24…
Read Moreकैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवारों का होगा स्थायी पुनर्वासन
लखनऊ. प्रदेश सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश में रह रहे हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन को लेकर बड़ा एवं मानवीय फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद मेरठ से जुड़े इस प्रकरण को मंजूरी दी गई। यह मामला जनपद मेरठ की तहसील मवाना के ग्राम नंगला गोसाई का है, जहां पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवार झील की भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। कैबिनेट के फैसले के अनुसार…
Read Moreनीलकमल सिंह और सनी लियोनी ‘चेहरा तेरा’ के लिए फिर हुए एक साथ
मुंबई, भोजपुरी म्यूज़िक सेंसेशन नीलकमल सिंह एक बार फिर बॉलीवुड की ग्लैमर आइकन सनी लियोनी के साथ अपने बहुप्रतीक्षित नए सिंगल ‘चेहरा तेरा’ में नज़र आ रहे हैं। नीलकमल सिंह और सनी लियोनी की धमाकेदार कोलैबोरेशन ‘लड़की दीवानी’, जिसने 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल किए थे, के बाद यह पावरहाउस जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर आग लगाने के लिए लौट आई है। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, ‘चेहरा तेरा’ साल का सबसे ज़्यादा एडिक्टिव डांस ट्रैक बनने का वादा करता है, जिसमें धड़कते हुए रिदम्स, शानदार विज़ुअल्स और नज़रअंदाज़ न…
Read Moreखेल खेल में बच्चे समझेंगे संविधान
लखनऊ. संविधान को समझना अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। बागपत के बड़ौत नगर पालिका परिसर में ऐसा अनोखा संविधान पार्क विकसित किया गया है, जहां बच्चे खेल-खेल में संविधान के मूल्यों को सीखेंगे, युवा नागरिक कर्तव्यों से जुड़ेंगे और आमजन स्वस्थ जीवन के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा पाएंगे। कचरे को रिसाइकिल कर बनाए गए इस पार्क ने “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को जमीन पर उतारते हुए देश के लिए एक नई मिसाल पेश की है। सहजता से जुड़ सकेगा हर आयु वर्ग का व्यक्ति यह…
Read More
