भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश

नई दिल्ली  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों से होकर गुजर रही है। इसके चलते पश्चिमी भारत के सौराष्ट्र में 27 जून को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में…

Read More

पाकिस्तान की स्वात नदी में अचानक बाढ़, 18 पर्यटक बहे, 7 की मौत

इस्लामाबाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में महिलाओं और बच्चों सहित 18 पर्यटक बह गए, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह घटना फिजागत क्षेत्र में घटी, जहां दो परिवारों के सदस्य नदी किनारे नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक जलस्तर बढ़ने से कई लोग बह गए। बचाव अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक बचाव अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह करीब आठ बजे इन लोगों के डूबने की सूचना मिली।…

Read More

एस. जयशंकर ने जताया आभार, ईरान के विदेश मंत्री को भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर धन्यवाद

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए अराघची की सराहना की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहायता प्रदान करने के लिए पश्चिम एशियाई देश का आभार जताया। एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की। वर्तमान जटिल परिस्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के…

Read More

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने लगाया आरोप

नई दिल्ली वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में शामिल एक क्रिकेटर पर गुयाना में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कम से कम 11 महिलाएं पीड़ित हैं। दूसरी तरफ, क्रिकेट वेस्टइंडीज का कहना है कि उसे इस मामले की जानकारी ही नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में क्रिकेटर की पहचान जाहिर नहीं की गई है। कई पीड़ितों का दावा है कि जांच में लीपापोती की जा रही है। गुयाना के अखबार Kaieteur ने सबसे पहले क्रिकेटर पर लगे आरोपों पर रिपोर्ट प्रकाशित किया। उसने अपनी ताजा रिपोर्ट में…

Read More

ईरान को अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद भी सीजफायर करना पड़ा

तेल अवीव इजरायल ने 12 दिनों की जंग ईरान से लड़ी है। अंत में ईरान को अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद भी सीजफायर करना पड़ा है। यही नहीं इजरायल का अब एक और दुश्मन घुटने टेकने की ओर है। यह दुश्मन है, गाजा में सक्रिय आतंकी संगठन हमास। ईरान की ओर से हमास को मदद मिलनी बंद हो गई है और दूसरी तरफ इजरायल के हमले लगातार जारी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि हमास के पास कमांडरों की ही कमी हो गई है।…

Read More

जगन्नाथ रथयात्रा में महंत से अभद्रता पर विवाद, समिति सदस्य धरने पर बैठे

कानपुर जिले में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की रथ यात्रा के दौरान आज शुक्रवार को नयागंज इलाके में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, रथयात्रा में स्पीकरों को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कहासुनी के बाद मामला तब बिगड़ गया, जब पुलिस पर पनकी धाम मंदिर के महंत जितेन्द्र दास से अभद्रता का आरोप लगा। घटना से आक्रोशित श्रद्धालु और रथयात्रा समिति के सदस्य नयागंज चौराहे पर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। स्पीकर लगाने को लेकर बवाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपल वाली कोठी से निकल…

Read More

कोडरमा में 2 मासूम बच्चों की बिजली के करंट ने ली जान

कोडरमा झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को बिजली का करंट लगने से 2 बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधुबन गांव में बिजली में बिजली का करंट लगने से 3 वर्षीय मासूम और 10 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मैनेजर सिंह की पुत्री सरस्वती कुमारी (10) और सूरज सिंह के पुत्र लड्डू सिंह (03) के रूप मे हुई है। सूत्रों ने बताया कि मैनेजर सिंह के घर में लड्डू सिंह और सरस्वती खेल रही थी।…

Read More

बांग्लादेश में तोड़ा गया दुर्गा मंदिर, शाहबाग में बड़ी संख्या में लोग हुए एकत्र, भड़का हिंदू समुदाय

ढाका  बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शाहबाग में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने खीलखेत में दुर्गा मंदिर को ढहाने के सरकार के फैसले के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल के कार्यवाहक महासचिव मणिंद्र कुमार नाथ ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सनातनी समूह के लोग मंदिर के ध्वंस के खिलाफ विरोध जताने के लिए यहां एकत्रित हुए। शनिवार को ढाका प्रेस क्लब के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।' उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर ऐसे…

Read More

इमरजेंसी पर RSS का पुराना पत्र आया सामने, कांग्रेस का तीखा पलटवार

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के हालिया बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दीक्षित ने आरएसएस पर आधे-अधूरे ज्ञान के आधार पर बयानबाजी करने का आरोप लगाया और 1975 में आपातकाल के दौरान आरएसएस के रुख को लेकर सवाल उठाए। संदीप दीक्षित ने कहा, "आरएसएस के पास हमेशा आधी-अधूरी जानकारी होती है। इधर-उधर की बात करना उनकी पुरानी आदत है। वे पहले देश में विद्रोह, प्रधानमंत्री आवास को घेरने और सरकार को काम न करने देने की बात करते थे।…

Read More

जल गंगा संवर्धन अभियान : भू-जल स्तर बढ़ाने के लिये खेत-तालाब और अन्य तालाबों को प्राथमिकता

जल गंगा संवर्धन अभियान : भू-जल स्तर बढ़ाने के लिये खेत-तालाब और अन्य तालाबों को प्राथमिकता जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब बनने से बढ़ेगा भू-जल स्तर जल संरक्षण के माध्यम से भू-जल स्तर बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे भोपाल प्रदेश में 30 मार्च से शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरचनाओं के निर्माण के कार्य लगभग पूरे किये जा चुके हैं। अभियान के दौरान जिलों में तैयार की गयी जल संरचनाओं से आसपास के क्षेत्र में जल स्तर बढ़ेगा। इस व्यवस्था से ग्रामीणों को पर्याप्त…

Read More

गर्लफ्रेंड से मिलने आया विदेशी युवक, बंगाल में थाने तक पहुंची लव स्टोरी

कोलकाता नीदरलैंड्स के एक 37 वर्षीय व्यक्ति हेनरिक्स ने अपनी ऑनलाइन दोस्त से मिलने के लिए लगभग 7,000 किलोमीटर की यात्रा की, लेकिन पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उसकी यह यात्रा मुसीबत में बदल गई। दरअसल हेनरिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए बंगाल की एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की जो उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसके बाद वह उस लड़की से मिलने के लिए एम्सटर्डम से भारत आया। लेकिन स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेनरिक्स…

Read More

SCO में आतंकवाद पर चुप्पी! जयशंकर का कड़ा सवाल, राजनाथ ने दोहराया स्पष्ट रुख

नई दिल्ली  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को बिना नाम लिए जमकर लताड़ लगाई है। जयशंकर ने कहा है कि एक देश इन डॉक्यूमेंट्स में आतंकवाद का जिक्र नहीं होने देना चाहता था। जयशंकर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कि इस संगठन का गठन आतंकवाद से लड़ने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन वे आतंकवाद पर ही चुप रहना चाहते थे,…

Read More

निको विलियम्स को लेकर भिड़े एथलेटिक क्लब और बार्सिलोना, ट्रांसफर वार तेज़

मैड्रिड एथलेटिक क्लब और एफसी बार्सिलोना के बीच जोरदार टकराव चल रहा है, क्योंकि बार्सिलोना स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विंगर निको विलियम्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। बार्सिलोना लगातार दूसरी गर्मियों में विलियम्स को साइन करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एथलेटिक क्लब अपने स्टार खिलाड़ी की बिक्री पर बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में बार्सिलोना के पास खिलाड़ी के कॉन्ट्रैक्ट में तय की गई 58 मिलियन यूरो (करीब 68 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिलीज क्लॉज को एक्टिव करने का ही रास्ता बचा…

Read More

जूनियर मुक्केबाजी नेशनल चैंपियनशिप में सर्विसेज के लड़के और लड़कियों का ‘गोल्डन’ प्रदर्शन

रोहतक सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने जूनियर (अंडर-17) लड़कों और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा और लड़कों और लड़कियों दोनों श्रेणियों में ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरे। सर्विसेज ने लड़कों के वर्ग में टीम खिताब फिर से हासिल किया और लड़कियों की श्रेणी में निर्णायक जीत हासिल की। उन्होंने पिछली विजेता हरियाणा को हराकर पहला स्थान पाया। हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। सर्विसेज की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में हुए हफ्ते भर के टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों…

Read More

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

अलवर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में सूरत निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सभी को तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी लीलाधर अपने परिवार के साथ चार धाम यात्रा पूरी कर लौट रहे थे। कार खुद लीलाधर चला रहे थे। दिल्ली से जयपुर की ओर जाते समय अलवर जिले के पास एक्सप्रेसवे पर उन्हें नींद की झपकी आ…

Read More