कोलकाता गैंगरेप पर गरमाई सियासत, संबित पात्रा ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली कोलकाता सामूहिक बलात्कार मामले पर सियासत तेज हो गई है। इस जघन्य घटना को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री हों, वहां इस तरह की घटनाएं होना कहीं न कहीं उनकी विफलता का प्रमाण है। भाजपा सांसद ने कहा, "हम (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण नहीं मांग रहे हैं। हम उनसे माफी मांगने और इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। वह जल्द से जल्द इस्तीफा सौंपें।" उन्होंने कहा कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री हों,…

Read More

गौतम अदाणी परिवार संग पहुंचे पुरी, जगन्नाथ रथ यात्रा में की भक्ति भरी भागीदारी

पुरी  अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी के साथ शनिवार को ओडिशा के पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक है। अदाणी परिवार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा के लिए एकत्रित हुए श्रद्धालुओं के समूह में शामिल हुआ और इस पवित्र अवसर से जुड़े अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। उन्होंने पवित्र यात्रा में प्रार्थना के साथ रथ पूजन भी किया। अदाणी समूह…

Read More

सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले 6 अतिथि विद्वानों का आमंत्रण निरस्त

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में आमंत्रित 6 अतिथि विद्वानों को, सार्थक ऐप पर छेड़खानी कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया है। ये अतिथि विद्वान संस्था में न होकर, अन्यत्र स्थान से अमर्यादित रूप से सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाते हुए पाए गए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने अतिथि विद्वानों द्वारा शैक्षणिक परिवेश को दूषित करने को गंभीरतापूर्वक लेकर, विभाग…

Read More

भारतीय किसानों को राहत: बांग्लादेश से जूट आयात पर लगी रोक

नई दिल्ली भारत ने शनिवार को बांग्लादेश से जूट और उससे जुड़े फाइबर उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से बंदरगाह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे पड़ोसी देश से सस्ते और सब्सिडी वाले आयातों को रोका जा सके। बांग्लादेश से सस्ते आयात के चलते जूट की कीमतें कम हो गई हैं, जिससे किसानों की आय प्रभावित हुई है और भारतीय जूट मिलों की क्षमता का उपयोग कम हुआ है। इस कारण मिल बंद हो रही हैं और बेरोजगारी भी बढ़ रही है। सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार,…

Read More

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल में विभिन्न संकायों के परीक्षा परिणाम घोषित

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करने, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के सामान्य परिषद के अध्यक्ष श्री परमार ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल में शनिवार को, संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ महिपाल सिंह यादव, परीक्षा शाखा के सभी अधिकारियों एवं सभी विभाग अध्यक्षों की उपस्थिति में…

Read More

वन विभाग द्वारा एक करोड़ 24 लाख से अधिक पौधे किये गये रोपित

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में एक करोड़ 24 लाख 70 हजार 808 पौधे रोपित किये गये। वन विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा बैम्बू मिशन में 26 हजार, कैम्पा में एक करोड़ 13 लाख 7 हजार 575, डेवलपमेंट में 2 लाख 59 हजार 563, फेडरेशन में एक लाख 10 हजार 170, ग्रीन इण्डिया मिशन में एक लाख 15 हजार 620 और अनुसंधान एवं विकास के अंतर्गत 21 हजार 880 पौधे रोपित किये गये।  

Read More

एक भी गौमाता बेसहारा न रहे : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौमाता पवित्रता का पर्याय है। गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं। एक भी गौमाता बेसहारा नहीं रहेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मनगवां विधानसभा अन्तर्गत हिनौती गौधाम में दो करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 4 गौवंश संरक्षण शेड का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने गौपूजन कर गायों को गुड़ और चना खिलाया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ माता…

Read More

बंगाल सहित कई राज्यों में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक : मायावती

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक स्वार्थ और विचारधारा के तहत भारतीय संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से एक मानवतावादी और बेहतरीन संविधान दिया था, लेकिन कांग्रेस ने शुरुआत में और अब भाजपा ने वर्षों से उसे कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने…

Read More

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Read More

29वां राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल, 135 भामाशाहों को किया सम्मानित

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 135 भामाशाहों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भामाशाह, शिक्षाविद् और प्रेरक शिक्षा की त्रिवेणी प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा को सुलभ, आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिकता और मूल्यों से संपन्न…

Read More

अपकमिंग फिल्म के लिए एसजे सूर्या को राघव लॉरेंस ने दी बधाई, बोले- ‘पूरा हो आपका सपना’

चेन्नई, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राघव लॉरेंस ने एक्टर एसजे सूर्या को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किलर’ के लिए बधाई दी। सूर्या इस फिल्म के साथ निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि सूर्या ‘किलर’ में न केवल निर्देशक हैं, बल्कि लीड एक्टर भी हैं। लॉरेंस ने कहा कि सूर्या का सबसे बड़ा सपना लीड एक्टर बनने का है। लॉरेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ‘एक्स’ अकाउंट पर सूर्या को बधाई देते हुए लिखा, “भाई सूर्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किलर’ के लिए बधाई। मुझे…

Read More

एमएलसी 2025: सिएटल ओर्कास की अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत, आखिरकार खुला जीत का खाता

न्यूयॉर्क सिएटल ओर्कास ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 18वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने एमआई न्यूयॉर्क को तीन विकेट से हराया। यह सिएटल ओर्कास की सीजन में पहली जीत रही। इससे पहले उसे लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा था। टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर है। वहीं, दूसरी ओर एमआई न्यूयॉर्क ने पांचवीं हार का सामना किया है। टीम छह में से सिर्फ एक ही मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एमआई न्यूयॉर्क ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हाई स्कूल में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर के 50 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए सम्पर्क स्मार्ट किट और टीवी का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने  बच्चों  के  बीच बैठकर  अपना  बचपन याद  किया। उन्होंने  भावुक होते  हुए  कहा  कि  50  साल  पहले  उनका  यह  स्कूल  खपरैल का  था, आज  कायाकल्प हो  गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कांसाबेल जनपद पंचायत…

Read More

नियमबद्धता सृष्टि का स्वाभाविक चरित्र है

धर्म, सदाचार और नैतिकता के पाठ मनुष्य को दिशा दिखाने के लिए हैं। वे सत्य, असत्य का भेद करना सिखा सकते हैं। मनुष्य को जीवन मार्ग पर चलना स्वयं ही पड़ता है और निर्णय भी खुद ही लेने होते हैं। मार्ग सही हो, निर्णय उचित हों, इसे सुनिश्चित करना संभव है। इसके लिए लोभ और मोह त्यागना होता है। क्रोध और अहंकार त्यागना होता है। काम को वश में करना होता है। यही आत्म-नियंत्रण है। स्वयं पर नियंत्रण नहीं, तो धर्म, नैतिकता और सदाचरण की बात व्यर्थ है। जीवन में…

Read More

कोलकाता गैंगरेप केस पर बीजेपी का हल्लाबोल, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार हिरासत में

कोलकाता  कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मजूमदार ने कहा, 'यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।' न्यूज एजेंसी एएनआई से सुकांत मजूमदार को हिरासत में लिए जाने का वीडियो क्लिप जारी किया है। इसमें…

Read More