भिलाई नगर निगम में भी अब हटेंगे वैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स

दुर्ग भिलाई नगर निगम में भी अब इंदौर की तरह अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स नजर नहीं आएंगे। शहर के स्ट्रीट पोल और दीवारों पर बेतरतीब होर्डिंग लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगी। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत प्रशिक्षण टूर के बाद इंदौर दौरे से लौटे महापौर नीरज पाल ने की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में आगे आने के लिए राज्य सरकार अब अन्य…

Read More

MSME बना भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) देश की अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ हैं। वे सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं और जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने एमएसएमई दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुदृढ़ एमएसएमई इकोसिस्टम देश के सतत आर्थिक विकास के लिए न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि आवश्यक भी है। ये उद्यम पूंजी की अपेक्षाकृत कम लागत पर अधिक रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह…

Read More

नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमि. के साथ सहकारी संघ एवं मंडी बोर्ड के बीच हुआ एमओयू

भोपाल  सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और इसके माध्यम से किसानों को उनकी फसल का और अधिक लाभ उपलब्ध कराने की मंशा से राष्ट्रीय स्तर पर को-ऑपरेटिव सेक्टर में निर्यात की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) का गठन किया। इसके माध्यम से किसानों को उनके उत्पाद में अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। मंत्री श्री सारंग प्रदेश के विभिन्न उत्पादों विशेष रूप से…

Read More

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के गुंबद से टपकने लगा पानी! 73 मीटर ऊंचाई से हो रहा रिसाव

आगरा  प्रेम की मिसाल और दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आगरा स्थित इस ऐतिहासिक इमारत के गुंबद से पानी टपकने की बात सामने आई है – और वह भी 73 मीटर की ऊंचाई से, अब सवाल यह उठ रहा है कि इतने ऊपर तक पानी गया कैसे, और टपक कैसे रहा है? 73 मीटर की ऊंचाई से हो रहा रिसाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को जब इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत विशेषज्ञों की टीम को ताजमहल भेजा गया। जांच में…

Read More

राज्यपाल डेका ने प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को IIIT का निदेशक किया नियुक्त

रायपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) का निदेशक नियुक्त किया है. यह नियुक्ति भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच पीके सिन्हा के कुलपति व निदेशक के पद से इस्तीफा देने के बाद की गई है. बता दें कि संस्थान के 45 फैकल्टी में 15 लोग पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के हैं, जबकि भर्ती नियम में छत्तीसगढ़ के निवासियों को लेना था. कुलपति व निदेशक द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रगीत के रचयिता श्री बंकिम चंद्र का किया स्मरण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता, उपन्यासकार और कवि श्रद्धेय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री चट्टोपाध्याय ने अपनी कृतियों से भारतीय समाज में स्वतंत्रता के लिए जनचेतना की मशाल जलाई। स्व. श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का साहित्य सृजन राष्ट्र की अनमोल धरोहर है।  

Read More

सीजफायर के बाद भी नहीं थमा ईरान का संकट, सुप्रीम लीडर के सामने आंतरिक विद्रोह की चुनौती

इजरायल 12 दिन के खूनी संघर्ष के बाद भले ही इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष थमा हो, लेकिन अब ईरान के भीतर हालात और भी अस्थिर होते नजर आ रहे हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को डर है कि इस युद्ध के बाद देश में व्यापक विरोध या विद्रोह की लहर उठ सकती है, जिसे रोकने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।  12 दिन चले भीषण संघर्ष के बाद इजरायल और ईरान के बीच  सीजफायर तो लागू हो गया है, लेकिन इसके बाद…

Read More

राज्य वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 23 अधिकारियों के तबादले, 20 बने प्रभारी DFO

लखनऊ प्रदेश सरकार ने राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें से 20 अधिकारियों को प्रभारी डीएफओ बनाया गया है। यह सभी सहायक वन संरक्षक अधिकारी हैं। संजय कुमार मल्ल प्रभारी डीएफओ मैनपुरी, राजीव कुमार प्रभारी डीएफओ फर्रूखाबाद, संजीव कुमार प्रभारी डीएफओ कासगंज व प्रदीप कुमार वर्मा प्रभारी डीएफओ बदायूं बनाया गया है। अमित सिंह प्रभारी डीएफओ सुलतानपुर, उमेश तिवारी प्रभारी डीएफओ अंबेडकरनगर, दिलीप कुमार तिवारी प्रभारी डीएफओ ओबरा, भानेन्द्र सिंह प्रभारी डीएफओ फिरोजाबाद, हरिकेश नारायण यादव प्रभारी डीएफओ संतकबीरनगर, प्रोमिला प्रभारी डीएफओ जौनपुर, प्रीति यादव…

Read More

इंदौर में हुई उपयोगित जल प्रबंधन पर कार्यशाला, देश में पहली बार तैयार किया जा रहा है री-यूज वॉटर पोर्टल

भोपाल अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय शुक्ला ने कहा है कि भारत में पहली बार री-यूज वॉटर पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है, जो प्रदेश में जल संरक्षण और पुन: उपयोग की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिये ज्ञान, संसाधन और इच्छा-शक्ति तीनों का होना आवश्यक है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला शुक्रवार को इंदौर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला और जल संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव ने कहा…

Read More

भजनलाल को हटाने की अटकलें बेबुनियाद, राठौड़ बोले – भाजपा में सब ठीक, कांग्रेस संभाले खुद को

जयपुर  राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाज़ी चरम पर है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को उदयपुर में प्रेस से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की कोई अंदरूनी साजिश नहीं चल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता और संगठन के बीच बेहतरीन तालमेल है, और पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है। राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उनके शिक्षा मंत्री कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि…

Read More

जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य जनहित सर्वोपरि है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य है और जनहित सर्वोपरि है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड-60 में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याएं सुन कर समस्याओं का निराकरण कर रही थी। श्रीमती गौर ने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने प्रगति नगर में रहवासियों की नाली निर्माण की मांग को…

Read More

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंच राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने लिया जायजा

राज्यमंत्री ने कार्यों की गति बढ़ाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्यों की समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए पूर्णता पर दिया बल  अनूपपुर  मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण कर जायजा लिया। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्यों का निरीक्षण करते हुए राज्यमंत्री ने जनहित में कार्यों की गति बढ़ाकर कार्यों की पूर्णता के संबंध में अधिकारियों को समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए कार्यों की पूर्णता पर बल…

Read More

इंदौर-देवास हाईवे पर भीषण जाम, कार में फंसे व्यक्ति की घबराहट से हुई मौत

देवास इंदौर-देवास हाइवे पर पिछले कुछ दिनों से लगातार जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस जाम में इंदौर के बिजलपुर निवासी एक व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय किसान कमल पांचाल उनकी बहन की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित देवास आ रहे थे। इस दौरान कार अर्जुन बड़ौदा के पास जाम में फंस गई। जाम के दौरान उन्हें घबराहट हुई, जिसके बाद उनके पुत्र ने कार निकालने के काफी प्रयास किए, परन्तु…

Read More

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना 32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन…

Read More

लोक निर्माण विभाग हरियाली और जल संरक्षण पर चलाएगा व्यापक अभियान

भोपाल लोक निर्माण विभाग अब निर्माण कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की दिशा में प्रभावी प्रयास कर रहा है। विभाग द्वारा आगामी 1 जुलाई 2025 को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम स्कूलों में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान से भी समन्वित रहेगा। विभाग ने अभियंताओं को वृक्षारोपण स्थलों की पहचान, पौधों की उपयुक्त प्रजातियों के चयन तथा जिम्मेदारियों के निर्धारण के निर्देश दिए हैं। विभाग…

Read More