Balauda Bazar Road Accident : बरातियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत में 80 घायल, एक की मौत, 20 की हालत गंभीर

 

नेहा शर्मा, बलौदाबाजार, 29 मार्च, 2023

 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह सड़क हादसा गिधौरी के पास हुआ है। बाराती बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत में लगभग 80 लोग घायल हो गए, जिसमें 20 की हालत गंभीर बताई जा रही हैI इस हादसे में तकरीबन 10 लोगों के पैरों में गंभीर चोट आईI सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 8 से 10 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें :  राजनांदगांव को एक्सीडेंट मुक्त करने डॉ रमन की पहल से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान गिधौरी के पास बस की ट्रक से आमने-सामने टक्‍कर हो गई। मौके पर पहुंची गिधौरी थाना की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें :  5 New Nursing College in Chhattisgarh : केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, अब खुलेंगे नए नर्सिंग कॉलेज

बता दें कि बलौदाबाजार जिले में महीने भर में सड़क हादसे की ये दूसरी बड़ी घटना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment