CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता, मां के साथ सो रहा मासूम आधी रात गायब, जताई गई यह आशंका

 

नेहा शर्मा, धमतरी, 28 मार्च, 2023

 

छत्‍तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ये भी पढ़ें :  5 New Nursing College in Chhattisgarh : केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, अब खुलेंगे नए नर्सिंग कॉलेज

आधी रात बच्चा बिस्तर से गायब

पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। 28 मार्च की रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से निवृत्त होकर कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें :  पीडीएस के तहत छत्तीसगढ़ में 2.73 करोड़ लोग को खाद्यान्न सुरक्षा

दूसरे दिन तालाब में मिली नवजात शव

परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर खोजबीन प्रारंभ की। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। घर के पीछे कुछ दूर में डोंगरी तालाब है। सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखा। सात दिन के बच्चे के कपड़े को पहचान लिया। तालाब में खोजबीन कर बच्चे के शव को बाहर निकाला। अब तक बच्चे का नामकरण नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें :  सूरजपुर में गंभीर रूप से जली छात्रा की मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुरंत जांच के आदेश दिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस बच्चे के स्वजनों का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। बच्चे को तालाब में फेंकने वाला घर का है या बाहर का, दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment