Balrampur Crime News : सूने मकान में लाखों की चोरी, साकिर अंसारी और तालिब अंसारी सहित सभी सात आरोपी भेजे गए जेल 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 22 मई, 2023

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 17 मई की रात के दरम्यान सूने मकान में सेंधमारी कर 14 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए नगदी सहित मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए थे। आज बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया है। सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसमें एक नाबालिग सहित दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने मांगटीका, मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात सहित बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  कैबिनेट बिग ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने कैबिनेट में अनुमोदन, दुर्ग की आकर्षि बनी DSP, शिक्षा के लिए 2500 करोड़… देखिए और क्या फैसले हुए

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने चोरी की घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कुसमी SDOP रितेश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर तेजी से जांच करते हुए 72 घंटे के भीतर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें :  Congress 85th convention in Chhattisgarh : रायपुर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, स्वागत में बिछाए गए 20 टन गुलाब के फूल

 

गिरफ्तार हुए सभी सात आरोपियों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं सहित एक नाबालिग भी शामिल है सभी आरोपी बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ही रहने वाले हैं। इनमें साकिर अंसारी निवासी कुसमी, तालिब अंसारी निवासी कुसमी, जावेद खान निवासी बलरामपुर, मकसूद खान निवासी विजयनगर, रानी बानो निवासी विजयनगर, असगरी खातून निवासी कुसमी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में जूर्म कुबूल कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जेवरात और नगदी रूपए बरामद किया है। सभी को आईपीसी की धारा 457, 380, 411 और धारा 34 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment