राष्ट्रपति द्रौपदी से बस्तर पंडुम-2026 विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

रायपुर 
छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम 2026 के विजेता, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सम्मानित किया और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  बिरयानी की ख़ातिर मर्डर...ज़्यादा लगी भूख, तो दोस्त ने खा ली बिरयानी..गुस्साये दोस्त ने मार मारकर जान ले ली

इस अवसर राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर पांडुम जैसे आयोजनों ने युवाओं को उनकी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया कि ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सामूहिक शक्ति और दृढ़ संकल्प के बल पर विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आश्वासन दिया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment