Big Breaking : पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, मौक़े पर प्रधान आरक्षक की मौत, सामने आई ये वज़ह

नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 26 अप्रेल 2024

रायपुर से आज एक दुःखद ख़बर सामने आई है। जिस पर रायपुर पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि

 

‘आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा जी के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश भर में आज रहेगा शुष्क दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लिया गया फैसला...छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली, जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।’

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment