Big Breaking : IAS जनक पाठक ने जॉइन किया आबकारी आयुक्त का पदभार…पदभार ग्रहण करते ही ये आदेश किया जारी

 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 14 जून, 2023

 

छत्तीसगढ़ राज्य के आबकारी आयुक्त के पद पर आईएएस जनक प्रसाद पाठक ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान जनक पाठक द्वारा पदभार ग्रहण करने पर आबकारी आयुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें :  Bilaspur News : महादेव, अन्ना रेड्डी एवं ऑनलाईन सट्टा पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.... गिरफ्तार… 10 लाख रूपये नगद जब्त

 

गौरतलब है कि जनक प्रसाद पाठक 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। अभी तक वे आवास एवं पर्यावरण विभाग के अलावा वाणिज्य कर विभाग के विशेष सचिव थे। जनक प्रसाद पाठक को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

 

पदभार ग्रहण करने के दौरान बातचीत करते हुए IAS जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि शासन ने उनको आबकारी आयुक्त के तौर पर बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। वो इसका बखूबी निर्वहन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  CG Budget 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में 4 हजार 144 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पारित

 

आते ही कर्मचारी हित में लिए निर्णय

आबकारी आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही पाठक ने लम्बित प्रशांत यादव के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का निराकरण किया। साथ ही सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल और राजीव लोचन के पेंशन प्रकरण का भी निराकरण IAS पाठक द्वारा किया गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment