तेलंगाना में बड़ा नक्सली सरेंडर: टॉप कमांडर देवजी ने 18 साथियों संग डाले हथियार

रायपुर/जगदलपुर

लगातार बढ़ते फोर्स के दबाव के बीच तेलंगाना से माओवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य देवजी ने 18 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है.

माओवादी संगठन के वर्तमान में सबसे बड़े कमांडर देवजी का आत्मसमर्पण माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. लंबे समय से फोर्स के सघन ऑपरेशन, नेटवर्क पर चोट और बढ़ती घेराबंदी के चलते माओवादी नेतृत्व के भीतर हताशा की स्थिति बन रही है. देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का आत्मसमर्पण संगठन की रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह की कमजोरी को उजागर करता है.

ये भी पढ़ें :  गुढ़ियारी में हुई मासूम बच्चे की मौत, सीएम साय के निर्देश पर परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता

कुछ और नाम शेष हैं जिन्हें कराया जाएगा सरेंडर : विजय शर्मा
बड़े नक्सली कमांडर देवा के आत्मसमर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी बड़ा नक्सली था, जिसने सरेंडर किया है. देवजी ने तेलंगाना में सरेंडर किया है, ऐसी सूचना मिली है. कुछ नाम और शेष हैं, जो निष्क्रिय है, उन्हें भी सरेंडर कराया जाएगा. मुख्य धारा से वो जुड़े, इसमें काम किया जा रहा है. बैंक की राशि, शादी-विवाह, खेती करें. इसकी व्यवस्था भी कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 5 अक्टूबर को असम में निवेशकों से करेंगे वन टू वन चर्चा

आत्मसमर्पण करने वाले टॉप माओवादी कमांडर
1 सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती (किसनजी की पत्नी) CCM 13.09.25 हैदराबाद तेलंगाना
2 मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति PBM/CCM 14.10.25 गढ़चिरौली महाराष्ट्र
3 सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव CCM 17.10.25 जगदलपुर छत्तीसगढ़
4 पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना CCM 29.10.25 हैदराबाद तेलंगाना
5 रामदर मज्जी उर्फ सोमा CCM 08.12.25 राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
6 देवजी उर्फ तिरुपति पोलित ब्यूरो ccm 22.02.26 तेलंगाना

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment