बड़ी ख़बर : CM विष्णुदेव करेंगे हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा..भोरमदेव मंदिर पहुँच कर करेंगे महादेव के दर्शन


केशरीनंदन तिवारी, न्यूज़ राइटर, कवर्धा, 4 अगस्त 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय हैलीकॉप्टर से लगभग 7 बजे भोरमदेव पहुँचेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहेंगे। हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पवित्र सावन मासमें पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन करेंगे। इसके बादभोरमदेव बाबा का विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना करेंगे। पूजा अर्चनाजलाभिषेक के बाद लगभग 8 से 8:30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सीधे कवर्धा स्थित ऐतिहासिकपँचमुखी बूढ़ा महादेव पहुँचेंगे और यहां भी विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक पूजाअर्चना करेंगे।

ये भी पढ़ें :  मंत्री केदार ने सम्हाला मोर्चा… झारखंड के चुनावी दौरे पर केदार, बोले-‘सोरेन परिवार के….’

सावन का पवित्र माह चल रहा है। इस पूरे माह कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहितमध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्वस्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग मेंजलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है।

ये भी पढ़ें :  ध्यान दें गडकरी जी..दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है NH की सड़क, अधिकारी मौन मुद्रा में, लोगों को निगल रही हाइवे की ये सड़क

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment