इनकम टैक्स पर बड़ा अपडेट! लोकसभा में संशोधन बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री, बैंकिंग से जुड़े अहम फैसलों की भी तैयारी

नई दिल्ली

संसद में आज टैक्स से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े फैसलों की तैयारी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कई अहम बिल पेश करने वाली हैं.  संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान लोगों की नजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रहेगी, जो टैक्स और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेंगी. बताया जा रहा है कि सबसे पहले वित्त मंत्री Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 पेश करेंगी. इस बिल के जरिए पेमेंट सिस्टम, इनकम टैक्स और फाइनेंस एक्ट से जुड़े कुछ कानूनों में बदलाव का प्रस्ताव है। 

ये भी पढ़ें :  M3M हुरुन रिच लिस्ट जारी: पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए शाहरुख खान, नंबर-1 पर मुकेश अंबानी

सरकार का कहना है कि बदलती जरूरतों और नई व्यवस्था के मुताबिक इन कानूनों को अपडेट करना जरूरी है. वित्त मंत्री सदन में ये भी बताएंगी कि सरकार को Income-tax (Amendment) Ordinance, 2026 क्यों लाना पड़ा और इसे तुरंत लागू करने की जरूरत क्यों पड़ी। 

बैंकिंग रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन से जुड़ा बिल 
आज लोकसभा में सदन में Bankers' Books Evidence Bill, 2026 पर भी चर्चा होगी. इस बिल का मकसद बैंकों के रिकॉर्ड से जुड़े पुराने कानूनों को डिजिटल दौर के हिसाब से बदलना है. इससे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े दस्तावेजों को कानूनी प्रक्रिया में और स्पष्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें :  बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर पप्पू यादव का बड़ा दावा, सियासत में हलचल तेज

बजट से ज्‍यादा खर्च… मिल सकती है कानूनी मंजूरी 
इसके अलावा साल 2022-23 के अतिरिक्त सरकारी खर्च (Excess Grants) पर भी चर्चा होगी. इसका मतलब है कि सरकार ने कुछ मदों में संसद से मंजूर राशि से ज्यादा खर्च किया था. अब उस अतिरिक्त खर्च को संसद से मंजूरी दिलाने के लिए चर्चा होगी. इसके बाद सरकार Appropriation (No. 3) Bill, 2026 भी पेश करेगी, ताकि उस अतिरिक्त खर्च को कानूनी मंजूरी मिल सके। 

ये भी पढ़ें :  हिमाचल की आपदाओं पर सख्त केंद्र, अमित शाह ने बहु-क्षेत्रीय टीम के गठन का दिया आदेश

MSME पर लाए गए बिल पर भी चर्चा 
लोकसभा में आज राज्यसभा से पारित MSME Development (Amendment) Bill, 2026 का संदेश भी रखा जाएगा. इसके अलावा लोक लेखा समिति (PAC), सरकारी आश्वासन समिति और आवासन एवं शहरी कार्य संबंधी संसदीय समिति अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करेंगी। 

सदन में वाणिज्य, ग्रामीण विकास और कृषि मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समितियों की सिफारिशों पर सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी भी संबंधित मंत्री देंगे। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment