JK विधानसभा में बड़ा हंगामा, ‘इजरायल मुर्दाबाद’ के नारे, BJP और कांग्रेस विधायकों में हिंसक झड़प

श्रीनगर 

जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार, 27 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत में ही बड़ा हंगामा शुरू हो गया. उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस (NC) और महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के विधायकों ने सदन में 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए. इसी के साथ, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के बैनर भी लहराए गए. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायकों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बैनर लहराए। 

विधानसभा के वेल में विधायकों ने खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर बीजेपी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. हंगामे के बीच में 'अमेरिका हाय-हाय' का शोर भी सुनाई दिया। 

ये भी पढ़ें :  OBC आरक्षण पर बवाल: कांग्रेस के हंगामे के बीच विधानसभा कार्यवाही कल तक स्थगित

काले कपड़े पहनकर आए विधायक
नेशनल कांफ्रेंस विधायक तनवीर सादिक ने काले कपड़े पहने हैं और माथे पर कुछ लिखा हुआ है. विधायक ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के खिलाफ हैं. इसके अलावा, बीजेपी विधायक ने 'जम्मू को इंसाफ दो' के नारे लगाए और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर मांग रखी। 

ये भी पढ़ें :  दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा-अमेरिका ने सैन्य विमान से बेड़ियों में बांधकर भारतीय नागरिकों को वापस भेजा, ये भारत का अपमान है

आधे घंटे के लिए सदन स्थगित, बुलाने पड़े मार्शल
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक हाथ में पोस्टर लिए नारेबाजी करते नजर आए. स्थिति इतनी बेकाबू हो गई थी कि मजबूरन 20-25 मिनट की कार्यवाही के बाद ही आधे घंटे के लिए सदन स्थगित करना पड़ा. सदन दोबारा से 11.00 बजे शुरू होगा। 

हंगामे की शुरुआत इजरायल के खिलाफ नारेबाजी के साथ हुई. सत्ता पक्ष (एनसी, कांग्रेस) के विधायक, पीडीपी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामा इतना बढ़ गया मार्शल तैनात करने पड़े। 

ये भी पढ़ें :  कमीशन कांड: आरोपों में घिरे तीनों विधायक 6 जनवरी को विधानसभा तलब

नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी के लगे नारे
सदन में हंगामे के दौरान बीजेपी और कांग्रेस विधायक आमने सामने आ गए. दोनों दलों के विधायकों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नारे लगाए जाने लगे. मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. अगर मार्शल न आते और बीच-बचाव न कराते तो बात हाथापाई तक पहुंच सकती थी। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment