बिहार चुनाव प्रचार में गरमी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल-तेजस्वी पर तीखा प्रहार, SIR मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर

रायपुर/पटना

बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला हैं. पटना की सभा में शर्मा ने कहा, “राहुल बाबा को SIR पर भरोसा रखना चाहिए. मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही SIR है. गलती हुई तो सुधार भी हो रहा है.”

ये भी पढ़ें :  राजधानी में सर्राफा कारोबारी की पत्नी ने बेटे के पास जाने कहकर कर ली आत्महत्या, 5 दिन पहले बेटे की हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई ये आशंका

राहुल के विदेशी दौरे पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा, “सेना के पराक्रम पर भरोसा रखो, विदेश जाकर भारत को बदनाम मत करो.” नक्सल मुद्दे पर सख्त संदेश दिया, “हिंसा छोड़ो, पुनर्वास मिलेगा. नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा.”  तेजस्वी यादव के 2 करोड़ नौकरी वादे पर हंसते हुए बोले, “लालू परिवार को सत्ता चाहिए, जनता को नौकरी नहीं. लोगों ने वादों का भरोसा छोड़ दिया है.” शर्मा ने एनडीए की लहर का दावा किया और कहा कि “बिहार में फिर कमल खिलेगा.”

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment