राजस्थान-श्रीगंगा नगर में बाइक सवार युवक की मौत, पीछे से कार ने मारी टक्कर

श्रीगंगा नगर.

जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बाइक पर बैठी नाबालिग घायल हो गई। पुलिस ने शव को पदमपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रैफर कर दिया गया है। हादसा पदमपुर से गजसिंहपुर रोड पर हुआ।

ये भी पढ़ें :  Shardiya Navratri 2023 : कल से शुरू होंगे नवरात्रि, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, नियम और माता दुर्गा का वाहन

जिले में गांव 26 बीबी का रहने वाला मनोज कुमार (19) पुत्र सतपाल बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे पदमपुर से गजसिंहपुर की तरफ जाने के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ एक परिचित नाबालिग भी थी। गांव 26 बीबी के पास मोटर साइकिल को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग कुछ चोटें आई हैं। उसे पहले पदमपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पदमपुर पुलिस के राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है, आगे की जांच जारी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment