यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

लखनऊ
देश के 60 से 70 फीसदी हिस्से में बादलों की मोटी परत छाई है। इससे अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यूपी में भी बारिश की तीव्रता बढ़ने जा रही है। बंगाल की खाड़ी पर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। इससे नम हवा बंगाल की खाड़ी से उत्तर की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इस मानसूनी प्रवाह के बढ़ने की गति को देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी में 22 जुलाई तक कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा तो कई जगह भारी बारिश का ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  जगदीप धनखड़ ने अगर पार्टियां पंथ को देश से ऊपर रखती हैं तो हमारी स्वतंत्रता दूसरी बार खतरे में पड़ जाएगी

अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट
24 जिलों के लिए सोमवार की सुबह तक का ओरेंज अलर्ट है। इनमें पूरब के गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और पश्चिमी के अमरोहा, संभल शामिल हैं। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी समेत 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। वहीं रविवार सुबह से लखनऊ में बूंदाबांदी के बाद शाम को अच्छी शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इन जिलों में बहुत भारी वर्षा का अलर्ट
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्रों में।

ये भी पढ़ें :  ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान मुद्दे पर नहीं बनी सहमति, साझा बयान नहीं

इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, शामली, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, कासगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में।

बलरामपुर में बारिश से रेलवे अंडरपास जलमग्न
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसूनी ट्रफ लाइन मौजूदा समय में मजबूत होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची एवं सागर द्वीप होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी है। वहीं आज बलरामपुर में लगातार हो रही बारिश ने जिले के गैसड़ी और तराई क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर गैसड़ी में रतनपुर रेलवे अंडरपास जलमग्न होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, वहीं दूसरी ओर महराजगंज तराई क्षेत्र में बरगदही-बलदेवनगर संपर्क मार्ग बाढ़ में कट जाने से करीब पांच हजार लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। दोनों स्थानों पर स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment