Bilaspur Delhi Flight : खुशखबरी! बिलासपुर टू नई दिल्ली डायरेक्ट हवाई सेवा शुरु, सीएम बघेल ने दी बधाई, जानिए शेड्यूल और किराया

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 अक्टूबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा आज से शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट एलायंस एयर शुरू करेगी, जो विंटर सीजन में सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इसके अलावा बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सपरिवार देवी दर्शन करने गए असिस्टेंट डायरेक्टर, 40 लाख के जेवरात और नगदी ले गए चोर

ये है शेड्यूल

विन्टर शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9 बजे उड़ान भर कर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 11:40 बजे उड़ान भरेगी। जोकि 12:55 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी। 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3:15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे दिल्ली में वापस जायेगी।

फ्लाईट का किराया

ये भी पढ़ें :  सालभर बाद भाजपा का केंद्र के साथ सहयोग फिर से शुरू, उपमुख्यमंत्री साव ने जताई प्राथमिकता

वर्तमान स्थिति पर बात करें, तो बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया लगभग 7,000 रुपए है। इससे बिलासपुर समेत सरगुजा और रायगढ़ जैसे अन्य स्थानों के यात्री रायपुर जाने की आवश्यकता से बच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसे दोनो की बचत होगी। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति लगातार बिलासपुर से देश की चारो महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग करती रही है।

प्रयागराज फ्लाईट के समय में भी बदलाव

ये भी पढ़ें :  पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी, जन औषधि केंद्रों से नवंबर तक बिकी 1,255 करोड़ रुपये से अधिक की सस्ती दवाइयां

इस उड़ान के कारण प्रयागराज फ्लाईट के समय भी बदलाव किया गया है। यह अब 11:45 बजे बिलासपुर से उड़कर दोपहर 1:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1:30 पर वहां से उड़कर दोपहर 2:45 बिलासपुर वापस आ जायेगी। यही फ्लाइट वापस फिर दिल्ली जाएगी और साथ ही बिलासपुर दिल्ली वाया जबलपुर का समय पहले जैसा ही रखा गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment