रायपुर पश्चिम विधानसभा में BJP प्रत्याशी राजेश मूणत का प्रचार अभियान तेज, हीरापुर गुरद्वारे पहुंचकर मांगा जीत का आशीर्वाद

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 अक्टूबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान जारी है। रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत निरंतर प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से मुलाकत कर रहे हैं। मूणत बुधवार को अलग- अलग क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंग और जनंसपर्क अभियान शामिल हुए।

रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत लगातार मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान जनता के साथ उनकी बैठकों का लंबा दौर चल रहा है। मूणत समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचकर मतदाताओं का मन टटोलने में पुरजोर मेहनत कर रहे हैं और उन्हें अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

 

राजेश मूणत ने गुरुवार सुबह 12:30 लेकर रात 10 बजे तक लगभग 10 मैराथन बैठकें ली। उन्होने अलग- अलग समाज वर्ग और समितियों के बीच जाकर उनसे उनकी मूल समस्यायों को जानने का प्रयास किया। सुबह अयप्पा मंदिर, टाटीबंध में पहली बैठक रखी गई वहां से राजेश मूणत दोपहर 2 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में सम्मिलित हुए। मूणत के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने के साथ समाजिक बैठक में सम्मिलित हुए।

ये भी पढ़ें :  पंडित प्रदीप जी मिश्रा जी का शिव महापुराण : बलौदाबाजार जिले के कोकड़ी में हो रहे कथास्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील – ‘श्रद्धालु क़ीमती ज़ेवर पहनकर आने से परहेज़ करें', अपील की ये है वजह...

 

हीरापुर गुरूद्वारे में मत्था टेककर मांगा जीता का आशीर्वाद

इस दौरान राजेश मूणत ने रामनगर परिक्षेत्र के कृष्णा नगर में स्थानीय नागरिकों संग भी बैठक की, जहां से मूणत हीरापुर पहुंचकर वहां गुरुद्वारे में मत्था टेका और आम जनता की खुशहाली के लिए भारतीय पार्टी की जीत का आशीर्वाद माँगा।

मूणत का जनसंपर्क अभियान देर शाम तक जारी रहा, उन्होंने शाम 6 बजे रोटरी नगर मोहबा बाजार कोटा में भी वरिष्ठ नागरिकों और मोहल्ला समिति के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने ज्योतिनगर में नागरिकों से मिलते हुए, कोटा बी. एस. यू. पी. कॉलोनी में पहुंचकर कॉलोनी वासियों को समस्या सुनी और उसके निदान का वादा भी किया।

 

बीते 5 साल में कांग्रेस ने क्या किए समझ के परे हैं : मूणत

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर से शाहरुख खान को धमकाने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

अपने प्रचार अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए राजेश मूणत ने बताया कि वह जहां भी बैठको या जनसंपर्क में पहुंच रहे हैं, वहां समस्यायों का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस सरकार ने बीते 5 वर्ष में क्या किया है? यह सभी की समझ से परे है। मूणत अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता के बीच पहुंचकर उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि भाजपा सरकार आने पर सभी की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किये जायेंगे। रायपुर पश्चिम पुनः विकास के पथ पर लौटेगा। पुनः छत्तीसगढ़ की अमिट पहचान के रूप में रायपुर पश्चिम विधानसभा शोभायमान होगी।

भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था में आएगी कसावट, नशखोरी पर लगाई जाएगी लगाम

राजेश मूणत ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने महिला मतदाताओं से उनके मन की बात जाननी चाहीं। मूणत ने बताया कि अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने महिलाओं ने उन्हें बताया है कि वह कांग्रेस सरकार आने के बाद बढ़ी गुंडागर्दी और छेड़खानी की समस्या के कारण स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसके अलावा बढ़ती नशाखोरी और चाकूबाजी की घटनाओं समाज के सभी वर्गों को भयाक्रांत कर रखा है।

ये भी पढ़ें :  RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती: परीक्षा तिथि घोषित, CBT में नहीं होगी अंग्रेज़ी और जीके

राजेश मूणत ने बताया कि अपने जनंसपर्क अभियान के दौरान वह जनता की समस्याओं को समझ रहे हैं,साथ ही उनसे मिले सुझावों का संकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को पुख्ता बनाने और नशखोरी पर लगाम कसने हर सम्भव प्रयास करेंगे। मूणत ने बताया कि भाजपा संगठन महिलाओं के हित और संरक्षण से जुड़े मामलों को लेकर बेहद ही सवेदनशील है।राजेश मूणत ने विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था में कसावट लाई जाएगी और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा जायेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment