हरियाणा के लिए भाजपा रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी

हरियाणा
हरियाणा के लिए भाजपा कल रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग

बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं कर सकती है। मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है।

ये भी पढ़ें :  ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे, QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है भारी, इन बातों का रखें ध्यान

वहीं कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र दिल्ली से जारी करेगी। इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे।इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। इस फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment