अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग: पुलिसकर्मी को फर्जी कॉल कर जेल भेजने की धमकी, ₹26 हजार की मांग

दमोह
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना की फुटेरा चौकी चौकी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के पास फर्जी कॉल आया और ठग ने 26000 रुपए की मांग की। पैसे ना देने पर जेल भेजने की बात कही गई। पुलिसकर्मी तत्काल ही चौकी प्रभारी आनंद कुमार को फोन दे दिया उनके द्वारा ठग से बात की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद ठग ने अपना फोन बंद कर दिया। चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के फर्जी कॉल से सावधान रहें

ये भी पढ़ें :  खंडवा में राशन घोटाला: 15 हजार मृतकों के नाम पर 8.64 करोड़ का राशन उठा, 1570 परिवार सूची से बाहर

जिस नंबर से पुलिसकर्मी के पास फोन आया था ठग के द्वारा कहा गया कि आपके मोबाइल से अश्लील वीडियो क्रोम ब्राउजर पर डाले गए हैं। जिसकी शिकायत मुंबई क्राइम ब्रांच में दर्ज की गई है। इस अपराध में 3 साल की जेल और आठ लाख रुपए जुर्माना का प्रावधान है।
 
चौकी प्रभारी आनंद कुमार ठग को अपनी बातों में उलझाए रहे। उन्होंने पूछा कि बचने के लिए मुझे क्या करना चाहिए तो ठग ने बताया कि सर्विस चार्ज और माफीनामा के साथ 26000 रुपए साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई भेज दीजिए। जब चौकी प्रभारी ने कहा कि वह एक पैर से दिव्यांग है आप पैसे लेने यही आ जाएं।

ये भी पढ़ें :  पति-पत्नी दोनों बने कलेक्टर, 158 किमी की दूरी पर पोस्टिंग; IAS जयति के नाम से कांपते हैं माफिया

तो ठग ने उनसे कहा कि पैसे ऑनलाइन भी ट्रांसफर हो सकते हैं मुझे वहां आने की जरूरत नहीं। कुछ देर बातों में उलझाए रहने के बाद जालसाज ने फोन कट कर दिया। चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि कभी भी यदि इस प्रकार के फोन आए तो ऐसे ठगो की बातों में कभी ना आए। तत्काल ही नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए या साइबर पुलिस 1930 को सूचना दें।

Share

Leave a Comment