दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, महिला और दोस्त की बेटी की मिली लाश

नई दिल्ली
दिल्ली में क्रिमिनल बेखौफ हो गए हैं। लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या का मामला अभी ठीक से सुलझा ही था कि आज सिविल लाइंस में एक और डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय महिला और उसकी दोस्त की बेटी की उनके घर में हत्या कर दी गई। आरोपी क्राइम सीन से मर्डर करने के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  होली से पहले कर लें इंतजाम! मार्च में कई दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला और उसकी दोस्त की बेटी की उनके घर में हत्या कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। इस अपराध का एक संदिग्ध हत्यारा फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। यह एरिया मजनू के टीले के पास का है।

ये भी पढ़ें :  माता चिंतपूर्णी का श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक: आस्था का महासंगम तैयार

पुलिस को संदेह है कि महिला का एक पुरुष साथी, जो घटना के बाद से लापता है, इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकता है। एक सूत्र ने बताया, "दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। क्राइम सीन की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था।" मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  ISI के बांग्लादेश में घुसने से पाक पर भड़का भारत, कहा -कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment