रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुआ मंथन, बैठक मे नगरीय निकाय चुनाव पर हुई चर्चा, भाजपा को मिले दावेदारों के नाम

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 3 अगस्त 2024

रायपुर। प्रदेश भाजपा कोरग्रुप की शनिवार को बैठक में रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर भी चर्चा हुई, और इसको लेकर पार्टी संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह यहां पहुंचे, और सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रवाना हो गए। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से चर्चा की। इसके बाद कोरग्रुप की बैठक हुई।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023 : OP चौधरी को लेकर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान बोले, 'पहले खरसिया से हारे अब रायगढ़ से हारेंगे....'

सूत्रों के मुताबिक कोरग्रुप में रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में दावेदारों के नाम भी लिए गए, और यह कहा गया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि बैठक में आधा दर्जन से अधिक नाम गिनाए गए। प्रदेश प्रभारी नबीन ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी कोरग्रुप के सदस्यों के साथ चर्चा की। सभी निकायों में पार्टी संगठन की तरफ से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा कोरग्रुप में सदस्यता अभियान और अन्य संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  वन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण

निगम-मंडलों में नियुक्ति उचित समय पर ही-नबीन प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ निगम मंडलों में नियुक्ति समय आने पर ही होगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ता पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को सफलता मिलेगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर नबीन ने कहा कि राजनांदगांव में भी कांग्रेस के लोग आशान्वित थे। हर जगह कांग्रेस को उम्मीदें रहती हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ काम करना चाहिए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment