ब्रेविस ने लपका ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार कैच, भारत का तीसरा विकेट गिरा

रांची 
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को झारखंड के रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को विश्राम दिया है। टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रही है। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल भारत की कप्तानी कर रहे है। यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को भी एकादश में मौका मिला है।

ये भी पढ़ें :  T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 51 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंद में 8 रन ही बना सके। विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :  रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

ऋतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन
भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े डेवाल्ड ब्रेविस ने दाईं तरफ डाइव मारकर शानदार कैच लपका। कोहली भी दंग रह गए।

Share

Leave a Comment