घूसखोर लेखपाल गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम ने धरदबोचा

संतकबीरनगर

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बेलाल अहमद की शिकायत पर यह कार्रवाई कार्रवाई की गई है। जमीन पैमाइश के एवज में लेखपाल ने रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़ें :  यूपी के स्कूलों में हर रविवार होगा श्रमदान, योगी सरकार ने शुरू की खास पहल, तैयारी कैसी है?

खलीलाबाद तहसील परिसर का मामला
यह पूरा मामला जिले के खलीलाबाद तहसील परिसर का है। जहां, लेखपाल राम अवध सिंह ने जमीन पैमाइश के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद पीड़ित बेलाल अहमद ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की। उसके बाद उन्होंने प्लान बनाकर बेलाल अहमद को बताए गए जगह पर पैसे लेकर भेज दिए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के भक्त ने की डोनेशन, बांके बिहारी मंदिर में 200 रुपये के नोटों से बनी ड्रेस चढ़ाई

मगहर निवासी बेलाल अहमद ने जैसे ही लेखपाल को 5 हजार रूपए दिए। एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल को अरेस्ट करके बखिरा थाना लाया गया है। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment