इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही बस खाई में गिरी, 6 की मौत, 24 घायल

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रांत के झोब जिले के धना सार इलाके में हुई।

ये भी पढ़ें :  CM साय सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल, बोले - छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान

घटना के बाद, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी बचाव कार्य में भाग लिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घायलों में से कई की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बस ड्राइवर ने मोड़ लेते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बस संघीय राजधानी इस्लामाबाद से प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रही थी।

Share

Leave a Comment