कनाडाई व्लॉगर ने दिखाई गंदगी, तो फुटपाथ पर बैठकर खाना खाने पहुंचे म्युनिसिपल कमिश्नर

बेंगलुरु

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद ग्रेटर बेंगलुरु में फुटपाथ सुधार अभियान ने अनोखा मोड़ ले लिया. जिस जगह पर कुछ दिन पहले कनाडाई नागरिक ने फुटपाथ की बदहाल हालत पर शिकायत की थी, वहीं अब बेंगलुरु सेंट्रल बीबीएमपी कमिश्नर राजेंद्र चोलन बैठकर नाश्ता करते दिखे.

क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें :  दिसंबर में चलेगी स्पेशल ट्रेनों की बौछार! जानें पूरा रूट और टाइम टेबल

दरअसल, कनाडा में रहने वाले एक शख्स ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि बेंगलुरु की सड़कों पर 1.5 किलोमीटर पैदल चलना भी मुश्किल है. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा में आ गया.

वॉलंटियर्स के साथ मिलकर साफ किया फुटपाथ

ये भी पढ़ें :  दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MCD कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन देने के आदेश

वायरल वीडियो के बाद बीबीएमपी हरकत में आया. कमिश्नर राजेंद्र चोलन ने प्राइवेट वॉलंटियर्स के साथ मिलकर मैजेस्टिक इलाके में फुटपाथ साफ कराने का अभियान शुरू किया. सफाई के बाद उन्होंने खुद उसी जगह पर बैठकर स्नैक्स खाए, मानो यह संदेश देने के लिए कि अब यहां न केवल पैदल चला जा सकता है बल्कि बैठकर आराम से नाश्ता भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :  बजट 2026 का फोकस टूरिज्म पर: रोजगार बढ़ाने के लिए देश के टॉप 50 पर्यटन स्थलों का होगा विकास

यही नहीं, जिस कनाडाई नागरिक ने शुरुआत में वीडियो बनाया था, उसे भी वापस उसी जगह लाया गया. इस बार उसने एक और वीडियो रिकॉर्ड किया और फुटपाथ की सुधरी हुई हालत की तारीफ की.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment