भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार एएफसी एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

सुझोउ (चीन) भारत ने शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप बी मैच में लेबनान के विरुद्ध 4-0 की शानदार जीत के साथ पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया। भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तब पक्का हो गया जब फिलीपींस और चीनी ताइपे अपने आखिरी ग्रुप सी मैच को 12 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से जीतने में नाकाम रहे। भारतीय टीम का दमदार खेल सूझोउ ताइहू फुटबॉल स्पो‌र्ट्स सेंटर में खेले गए मैच में भारत की ओर से…

Read More

सिमरनजीत कौर ने विश्व कप में किया कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें कायम

 शंघाई रिकर्व तीरंदाज सिमरनजीत कौर और कंपाउंड तीरंदाज साहिल जाधव ने शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे अभियान में भारत के लिए अप्रत्याशित रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले तीरंदाजी विश्व कप में पदक की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। एशियाई खेलों की टीम कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत ने विश्व कप के दूसरे चरण में सेमीफाइनल में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से मिले अवसर का भरपूर फायदा उठाया। वह इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में दीपिका कुमारी से तीन अंक पीछे रहने के कारण भारतीय महिला टीम में जगह बनाने से चूक गई…

Read More

यशस्वी जायसवाल पर NADA का नोटिस, शेफाली वर्मा भी जांच के घेरे में

नई दिल्ली  भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस भेजा है। नाडा ने दोनों खिलाड़ियों को ये नोटिस डोप टेस्ट नहीं देने को कारण भेजा है। दोनों ही खिलाड़ियों ने नाडा को अपने दिए गए ठिकानों पर टेस्ट के लिए न मिलने को लेकर नोटिस भेजा है। इस संबंध में दोनों को अपनी सफाई देने का मौका दिया जाएगा। 12 महीने में अगर…

Read More

2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता

नई दिल्ली संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), कनाडा और मेक्सिको की सह मेजबानी में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 भारत में ब्रॉडकास्टिंग के मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के मीडिया राइट्स की कीमत को करीब 65 प्रतिशत घटाकर 100 मिलियन डॉलर से 35 मिलियन डॉलर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय ब्रॉडकास्टर्स ने रुचि नहीं दिखाई है यह स्थिति 2022 में कतर में आयोति फीफा वर्ल्ड कप से बिल्कुल अलग है, जहां…

Read More

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा के घर में मिला पूर्व एयरलाइंस प्रमुख कपिला चंद्रसेना का शव

श्रीलंका श्रीलंका के क्रिकेट के दिग्गज और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva) के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना शुक्रवार सुबह कोलंबो के कोल्लुपिटिया इलाके में स्थित अरविंदा डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए. घटना के बाद पूरे श्रीलंका में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव पेड्रिस प्लेस स्थित घर में मिला, जो अरविंदा डी सिल्वा का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में आत्महत्या…

Read More

क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में पूरे किए 100 गोल, अल नसर को दिलाई बड़ी जीत

नई दिल्ली क्रिस्टि‍यानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सऊदी प्रो लीग  (Saudi Pro League) में खेलते हुए रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल दाग दिया. उनकी टीम अल नसर (Al-Nassr) ने गुरुवार को Al-Shabab को 4-2 से हराकर खिताब की रेस को और रोमांचक बना दिया. 41 साल के रोनाल्डो ने मुकाबले के 75वें मिनट में गोल किया. यह गोल साद‍ियो माने ( Sadio Mané) के शानदार क्रॉस पर आया, जिसे रोनाल्डो ने नजदीकी पोस्ट पर शानदार तरीके से नेट में पहुंचाया. सऊदी प्रो…

Read More

RR vs GT ,जयपुर में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, प्लेऑफ की रेस में जीत बेहद जरूरी

जयपुर राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज यानी शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान वर्सेस गुजरात मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रियान पराग और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। प्लेऑफ के क्वालिफिकेशन के नजदीक पहुंचने पर राजस्थान और गुजरात दोनों टीमों की नजरें होंगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 6 जीत के साथ…

Read More

वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने 9 मई 1977 को बदल दी थी क्रिकेट की पूरी तस्वीर

नई दिल्ली 9 मई 1977… क्रिकेट इतिहास की वह तारीख, जिसने इस खेल की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया. तब ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने एक सनसनीखेज हेडलाइन छापी थी- वो दिन जब दुनिया के टॉप क्रिकेटर्स समुद्री लुटेरे बन गए. कहने का अर्थ है कि वो तारीख जिस दिन दुनिया के बड़े क्रिकेटरों ने पारंपरिक क्रिकेट व्यवस्था के खिलाफ ‘बगावत' कर दी थी. इस क्रांति के पीछे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया टायकून केरी पैकर थे, जिन्होंने वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट (WSC) शुरू कर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट…

Read More

एलन की आंधी! KKR ने दिल्ली को हराया, लगातार चौथी जीत, शतक से तोड़े कई रिकॉर्ड

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-51 में शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया.  कोलकाता को जीत के लिए 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 14.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स की…

Read More

टी-20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान

नई दिल्ली भारतीय टी-20 टीम से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है. आईपीएल 2026 के बाद उन पर गाज गिरनी तय है. माना जा रहा है कि जून में सीनियर टीम के सिलेक्टर्स की मीटिंग होनी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो श्रेयस अय्यर की न सिर्फ भारतीय टी-20 टीम में वापसी होगी बल्कि उन्हें कप्तान भी बनाया जा सकता है।  अगले वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करना चाहते हैं सूर्या फिलहाल, कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल खत्म होते नजर आ रहा है. यह देखना बाकी…

Read More

टूर्नामेंट खेलकर भी एशियन गेम्स ट्रायल से बाहर रह सकती हैं विनेश फोगाट

नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी की पात्रता पर गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से पहले संदेह के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनिवार्य छह महीने के नोटिस के नियम का पालन करने को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है। विनेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन पिछले साल दिसंबर में उन्होंने फिर से प्रतिस्पर्धी कुश्ती में…

Read More

KKR गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी दिल्ली, 20 ओवर में सिर्फ 142 रन बना सकी टीम

दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। नितीश राणा 8 रन बनाकर ग्रीन का शिकार बने। समीर रिजवी 7 गेंद में तीन रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स 4 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा…

Read More

RR vs GT मुकाबला: दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में अहम भिड़ंत

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। RR ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। GT को भी 6 मैच में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। अंक-तालिका के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी IPL…

Read More

वैदेही चौधरी और जील देसाई क्वार्टर फाइनल में, भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

कर्नाटक सभी शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के गुरुवार को अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से तुमकुरु ओपन आईटीएफ डब्ल्यू35 में रोमांचक मुकाबलों के लिए मंच तैयार हो गया। लिथुआनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जस्टिना मिकुलस्काइट ने पोलैंड की जुजाना कोलोनस के विरुद्ध पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 0-6, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त जुजाना पावलिकोवस्का ने भी भारत की सोनल पाटिल पर सीधे सेट में जीत दर्ज की जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त वैदेही चौधरी और चौथी वरीयता प्राप्त जील देसाई…

Read More

ऑस्ट्रेलिया का वो बल्लेबाज जिसने दुनिया को सिखाया ‘फिनिशर’ का असली मतलब

नई दिल्ली क्रिकेट इतिहास में कई महान बल्लेबाज आए, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने खेल की दिशा ही बदल दी. माइकल बेवन उन्हीं चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें दुनिया का पहला 'असली फिनिशर' माना जाता है. आज क्रिकेट जगत में 'फिनिशर' शब्द बेहद आम हो चुका है, लेकिन इस भूमिका को पहचान दिलाने का सबसे बड़ा श्रेय माइकल बेवन को जाता है. दबाव में शांत रहकर मैच खत्म करना, विकेट बचाए रखना और आखिरी ओवर तक टीम को जीत दिलाना- बेवन ने वनडे इंटरनेशनल (ODI) में इस कला को नई…

Read More