मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल, जीवन स्तर में हो रहा है सुधार

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी निर्णयों से आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी करने में आसानी हो रही हैं। प्रदेश के किसान खुशहाल हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और प्रदेश में धान की अच्छी फसल होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जाती है। खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की…

Read More

CG Breaking : CM विष्णूदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न, बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में स्थित गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल…

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री निवास में कल होगा जनदर्शन, सीएम विष्णुदेव साय होंगे आमजन से रूबरू

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024   रायपुर। कल साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम होगा। जनदर्शन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय इस दौरान आम जनता से मेल-मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय से रूबरू होंगे। बतादें कि मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून से प्रारंभ हुई है। जिसमें आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में जनदर्शन में हिस्सा लिया और सीएम साय ने उनको समस्याओं का…

Read More

Video Breaking : गौतस्करों के गाँव में IPS की रेड…जशपुर ज़िले में तस्करों के गढ़ में तड़के 4 बजे पुलिस का छापा, SP ने वसीम, उस्मान आदि को बोला-‘पुलिस को दुश्मन मत समझो, हम आपको आईना दिखाने आये हैं, तस्करी नहीं चलने दूँगा’

दीपक सिंह, न्यूज़ राइटर, जशपुर, 7 अगस्त 2024  छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में गौ तस्करों के गढ़ में तड़के 4 बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान छापा मारते SP शशिमोहन ने वसीम, उस्मान आदि रहवासियों को को समझाया-‘पुलिस को दुश्मन मत समझो, हम आपको आईना दिखाने आये हैं, तस्करी नहीं चलने दूँगा’ आपको बता दें गाँव साईंटाँगरटोली गौतस्करी के लिए कुख्यात गाँव है, जहां अनेक बार पुलिस वालों पर हमले भी हुए हैं। ऐसे में आज सुबह चार बजे 125 पुलिसकर्मियों की 5 टीमें लेकर एसपी शशिमोहन…

Read More

CG NEWS : भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खुशी खबरी, इस सावन बैजनाथ धाम के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 7 अगस्त 2024 रायपुर। भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, और इस दौरान भक्त महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम की यात्रा करते हैं। ऐसे में सावन महीने में बैजनाथ धाम की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। इसे देखते हुए रेलवे ने भोले के भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने गोंदिया से भागलपुर के मध्य एक फेरे के लिए श्रावणी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा…

Read More

पूरे प्रदेश में आज से शुरू हुए मेगा पालक शिक्षक बैठक अभियान ….बड़े सपने बुने, उन्हें साकार करने करें कड़ी मेहनत: विधायक अनुज शर्मा

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 7 अगस्त 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर पूरे प्रदेश में आज से शुरू हुए मेगा पालक शिक्षक बैठक अभियान के तहत आज जिले के सारागांव स्कूल में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा और रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे शामिल हुए। बैठक में सारागांव सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक भी मौजूद रहे। इस बैठक में शाला के हर एक विद्यार्थी की पूरी रिपोर्ट शिक्षकों ने उनके पालकों को दी। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके व्यक्तित्व विकास समय प्रबंधन, आत्मविश्वास…

Read More

Paris Olympic 2024 : विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, भारत स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर

  खेल डेस्क, न्यूज राइटर, 07 अगस्त, 2024 विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग में फाइनल में एंट्री कर ली है। इस तरह भारत गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है। विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराया। विनेश के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे थे। रियो ओलंपिक 2016 में भी वह चोट के कारण मेडल तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में भी वह क्वार्टरफाइनल में हार गईं थी। लेकिन अब वह तरोताजा…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक..साय रहेंगे दुर्ग जिले के दौरे पर, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 7 अगस्त 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11.00 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक का आयोजन होगा, बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, और कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय आज कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे, फिर दुर्ग के ऑडिटोरियम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए शामिल होंगे, फिर सीएम साय देर शाम 4:25…

Read More

रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन..तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ के साथ ही प्रदेश के पांच प्रदेश के व्यापरियों के लिए करेगा एक बड़ा मंच प्रदान 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 7 अगस्त 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 6 अगस्त से विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के सीमावर्ती पांच प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रिटेल व्यापारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के गारमेंट्स और कपड़ों से रूबरू कराना है। इस फेयर में प्रदेश के विभिन्न…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होने पर दी बधाई

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होने पर बधाई दी। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, ‘गौरवान्वित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Companion of the Order of Fiji’ से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। इस…

Read More

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया महादेवघाट तीर्थ स्थल का दौरा, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा, पिंक टॉयलेट निर्माण का कार्य का किया निरीक्षण

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत की पहल पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ महादेव घाट महिलाओं के लिए 20 लाख की लागत से अत्याधुनिक सुलभ शौचालय यानी पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। मूणत मंगलवार को सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्तो की भीड़ से गुलजार महादेवघाट में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को होगी कैबिनेट की बैठक, बैठक मे कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्त के भुगतान पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक को आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को…

Read More

BREAKING : रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ा हादसा टला…अचानक स्टेशन में लगी लिफ्ट में फंसे रेल यात्री, पहले भी हो चुके हैं हादसे

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर I रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में दो बच्चों के साथ चार यात्री फंसने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर किसी तरह से कांच को तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद लिफ्ट के अंदर कुछ यात्री फंस गए थे। इस दौरान यात्री काफी देर तक डरे सहमे…

Read More

CG के स्वास्थ्य मंत्री ने फिर एक बार कॉंग्रेस पार्टी पर तंज कसा और कहा : बेकाबू गाड़ी की तरह अनियंत्रित चल रही कांग्रेस पार्टी, साय के मंत्री का बड़ा बयान

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वे केंद्रीय नेताओं से मिलकर इस संबंध में चर्चा कर सकते हैं। इस पूरे मसले को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई संगठन ही नहीं है तो क्या बदलेगा। कांग्रेस में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है और…

Read More

बीजेपी अपने नेता और युवा आयोग के पूर्व सदस्य को पार्टी से किया निष्कासित, किरण सिंह देव के निर्देश पर कार्रवाई

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। भाजपा ने अपने नेता और युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने अजय सिंह के द्वारा भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले में किरण सिंह देव के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। बीजेपी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अजय सिंह पर एक आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है, इस विवाद के चलते अजय…

Read More