केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक, CM भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज होंगे शामिल, 40 प्रत्याशियों के नामों की हो सकती है घोषणा

रविश अग्रवाल,न्यूज़ राईटर,रायपुर,दिनाँक 17अक्टूबर2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज शाम को जारी हो सकती है । आज सुबह कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी । बैठक के बाद कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है । पार्टी सूत्रों की मानें तो हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री…

Read More

नारी शक्ति सम्मान समारोह का बीबेंबू फाउंडेशन एवं पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर में हुआ आयोजन, प्रमुख आयोजक ने बताया समारोह का मुख्य उद्देश्य

    अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 अक्टूबर, 2023 रायपुर। बीबेंबू फाउंडेशन एवं पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक बीबैंबू फाउंडेशन के संस्थापक मोहन वर्ल्यानी ने अपने संदेश में प्रकृति और पर्यावरण की महत्ता बताते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को संस्कार, धन, संपत्ति के अलावा सुखद, स्वच्छ पर्यावरण भी देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में 18 वर्ष के युवाओं एवं बुजुर्गों को मतदान करने की पहली प्राथमिकता…

Read More

आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो – खो स्पर्धा के लिए मनोरमा यदु का चयन यादव समाज मे हर्ष

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 अक्टूबर, 2023 रायपुर। आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो – खो स्पर्धा का आयोजन न्यू दिल्ली के कोहाट एंकलेव खो खो सेंटर में कराया जा रहा है। 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भीं शामिल होंगी। इसी कड़ी में प्रदेश के महिला टीम का भी चयन किया गया है। जिसमे दुर्ग की रहने वाले शासकीय डॉक्टर वामन वासुदेव पटनाकार कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सेवा दे रही मनोरमा यदु का भी चयन हुआ है। इस…

Read More

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

  अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, कवर्धा, 16 अक्टूबर, 2023 कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा प्रत्याशी घोषित करके अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपने प्रत्याशी विजय शर्मा के व्यवस्थित चुनाव संचालन के लिए विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हैं और इसीलिए भारत माता की सेवा के…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला : बगैर अनुमति पत्नी की कॉल रिकॉर्ड करना भी निजता का उल्लंघन

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 अक्टूबर, 2023   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना फोन पर उसकी बातचीत रिकॉर्ड करना ‘निजता के अधिकार’ का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता के एक मामले में महासमुंद की पारिवारिक अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें साक्ष्य के रूप में मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। महिला के वकील वैभव ए गोवर्धन ने बताया कि हाईकोर्ट ने कहा कि पति का अपनी पत्नी की जानकारी…

Read More

अधिकार होते हुए भी भूपेश ने क्यों बंद नहीं किया महादेव एप्प- सिद्धार्थ सिंह

  अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अक्टूबर, 2023 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धांत नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा सवाल किया है कि उन्होंने अधिकार होते हुए भी छत्तीसगढ़ में महादेव एप्प प्रतिबंधित क्यों नहीं किया। केंद्र सरकार गेमिंग लाइसेंस नहीं देती। नगालैंड सरकार ऑल इंडिया लायसेंस देती है लेकिन अन्य राज्य सरकारें इसे लॉटरी की तरह प्रतिबंधित कर सकती है। आंध्र, तमिलनाडु, तेलंगाना आदि राज्य सरकारों ने गेमिंग एप्प प्रतिबंधित किए हैं। सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह सवाल भी…

Read More

Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 प्रत्याशियों की सूची..राजनांदगांव से गिरीश तो चित्रकोट से दीपक को मिला मौका..पूरी सूची देखें

रविश कुमार अग्रवाल, न्यूज राइटर, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को जहां चित्रकोट से टिकट मिला है। वहीं राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण सीट से पार्टी ने गिरीश देवांगन पर विश्वास जताया है। 30 सीटों के प्रत्याशी कौन बने हैं? इस सूची को देखिए-

Read More

Shardiya Navratri 2023 : कल से शुरू होंगे नवरात्रि, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, नियम और माता दुर्गा का वाहन

    आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 14 अक्टूबर, 2023   शारदीय नवरात्रि पर्व 15 अक्तूबर, रविवार से आरंभ होने जा रहा है। प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर, शनिवार की रात 11:26 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्तूबर को देर रात 12:33 मिनट पर समाप्त हो रही है। चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग हो तो उस समय कलश स्थापना नहीं की जा सकती, लेकिन शास्त्रों के अनुसार चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण से चौथे चरण तक कलश स्थापना की जा सकती है। पंचांग के अनुसार 14 अक्तूबर, शनिवार को सायं 4:25 मिनट…

Read More

Jashpur Video Breaking : आदिवासी समाज के सैंकड़ों लोग पहुंचे रायपुर, बीजेपी कार्यालय के सामने नगाड़ा बजाकर कर इस मांग के लिए कर रहे प्रदर्शन

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 14 अक्टूबर, 2023 रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के सियासी गलियारे में सियासत गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच ताजा मामला सामने आया है। जहां जशपुर जिले से आदिवासी समाज के सैंकड़ों लोग रायपुर पहुंचे है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सामने धरने पर बैठे है। जशपुर विधानसभा से प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर जनजातीय समाज के सैंकड़ों लोग रायपुर पहुंचे है।…

Read More

कल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, कल हमारी पहली लिस्ट जारी होगी : सीएम भूपेश बघेल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 अक्टूबर, 2023   रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिस्ट आने पर कहा कि, कल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, कल हमारी पहली लिस्ट जारी होगी। राजनांदगाँव में रमन सिंह के सामने बेहतर उम्मीदवार उतारे जाने पर सीएम बघेल ने कहा, पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा लिस्ट जारी होने के बाद करती है। लिस्ट जारी होगा तो पता चलेगा रमन सिंह की सामने कौन होगा।   पूर्व सीएम रमन सिंह नामांकन में अमित शाह के आने पर कहा कि, पिछले…

Read More

Chhattisgarh : 16 अक्टूबर को राजनांदगांव आएंगे अमित शाह, पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां भी अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होंगे, प्रथम चरण पर 07 नवंबर को मतदान होना हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री रमन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर…

Read More

Balaudabajar Breaking : भाजपा नेता अनिल पांडेय के घर सिमगा में चल रहे जुवा फड़ पर पुलिस की दबिश, नगद 10 लाख सहित 24 जुवारी गिरफ्तार

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलौदाबाजार/भाटापारा, 14 अक्टूबर, 2023 बलौदाबाजार जिला में पुलिस ने शनिवार को सिमगा के एक मकान में चल रहे जुआ फड़ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा की विशेष टीम ने निरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 87 हजार 62 रुपये नगद सहित दो कार और बाइक सहित 26 मोबाइल जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के…

Read More

भ्रष्टाचार में ही पारदर्शी है भूपेश सरकार – रविशंकर प्रसाद

  अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 14 अक्टूबर, 2023 रायपुर। भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के घोटालों को लेकर जमकर हमला बोला और कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में चल रहे घोटालों की स्टडी की है। प्रसाद ने कहा कि भाजपा की ओर से हम इसको बहुत प्रभावी ढंग से उठाएंगे और मुख्यमंत्री बघेल को इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बघेल भ्रष्टाचार में सब पर ट्रस्ट नहीं करते। जो उनके…

Read More

CG में हो सकता है ‘बड़ा खेला’..कांग्रेस के 20 MLA ‘आप’ के सम्पर्क में..शनिवार को रायपुर में कांग्रेस के इन विधायकों की अगुवाई में होगी बड़ी बैठक..बड़े राजनीतिक भूचाल की आशंका

रविश कुमार अग्रवाल, रायपुर/ नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2023   छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली से सियासत से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।     विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस के लगभग 20 विधायक आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं और कल यानी शनिवार को वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा करके आगे की रणनीति पर निर्णय ले सकते हैं।   दिल्ली के अतिविश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि जिन विधायकों की टिकट काटने की बात हो रही है,…

Read More

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, जानिए ताजा अपडेट

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 अक्टूबर, 2023 रायपुर। उमस से गुरुवार शाम को राहत मिली। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश के कारण बहुत से क्षेत्रों में जलभराव हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। पचपेड़ी नाका, टैगोर नगर सहित कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ ही गढ्डों में पानी भर गया। बारिश होने से रात का मौसम थोड़ा खुशनुमा भी हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही…

Read More