मध्यप्रदेश में गर्मी असर दिखाने लगी, इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा पारा बढ़ा

भोपाल  मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही सूरज की तपिश काफी तेज हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने लगा है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म स्थान रतलाम रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खासतौर पर गुजरात से लगे इलाकों में तो तेज गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी भोपाल और इंदौर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 35.4 डिग्री, इंदौर में 35.6,…

Read More

महू हिंसा की FIR में साजिश का इशारा, जामा मस्जिद में पत्थर कैसे? जुलूस पर एक-दो नहीं, पांच जगहों पर हुई पत्थरबाजी

इंदौर मध्य प्रदेश के महू शहर में रविवार रात भारत की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान हिंसा भड़क उठी। जश्न में निकाले गए जुलूस पर पथराव हुआ, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए और तीन कारों समेत कई दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ पर NSA के तहत कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल…

Read More

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान  पुष्पराजगढ़ के बेनीबारी मंडल में जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत अनूपपुर  भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का इन दोनों अनूपपुर जिले के समस्त मंडलों में स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है इसी कड़ी में 10 मार्च 2025 को  पुष्पराजगढ़ विधानसभा के बेनीबारी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य  द्वारा कार्यशाला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर भाजपा जिला…

Read More

‘मम्मा’ नहीं रहे , वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह का निधन

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के सीनियर नेता के निधन की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और भोपाल में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, भोपाल में उन्हें 'मम्मा' के नाम से जाना जाता था. सुरेंद्र नाथ सिंह बीजेपी में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके थे, उन्हें फायरब्रांड हिंदू नेता माना जाता था और वह भोपाल समेत आसपास के जिलों में सक्रिए रहते. हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनका…

Read More

राज्यसभा ने रेलवे सुधारों के लिए ऐतिहासिक विधेयक पारित किया: मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली  राज्यसभा ने भारत में रेलवे संचालन को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया। सदन को संबोधित करते हुए, रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्रीय कार्यालयों को सशक्त बनाने, दक्षता बढ़ाने और सहकारी संघवाद को मज़बूत करने में विधेयक की भूमिका पर ज़ोर दिया। मंत्री ने चर्चा में भाग लेने वाले 25 सांसदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मूल्यवान सुझावों और बहसों को स्वीकार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विधेयक मौजूदा क़ानूनों को सरल…

Read More

सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का अधिकारी कराए निराकरण:- कलेक्टर

सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का अधिकारी कराए निराकरण:- कलेक्टर कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा … शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराए। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से करें तथा प्रकरणों का निराकरण कर जानकारी पोर्टल में दर्ज कराएं।…

Read More

महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बनकर उभर रहा

⁠अनूपपुर महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बनकर उभर रहा है। ग्रामीण पर्यटन से लेकर होटल प्रबंधन और हस्तशिल्प कला तक, मध्य प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उपयोग कर रोजगार भी पा रही है एवं पर्यटन बढ़ाने के महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। इस मौके पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि “नारी सिर्फ प्रेरणा नहीं, परिवर्तन की पहचान है। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाएं अपनी…

Read More

ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक का उपयोग कम करें : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवाईयों का उपयोग कम करें। प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही है, जिसका उत्‍पादन 20.29 लाख मेट्रिक टन एवं औसत उत्‍पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्‍टेयर है। ग्रीष्‍मकलीन मूंग की खेती मुख्‍यत: नर्मदापुरम, जबलपुर एवं भोपाल संभाग में की जाती है। ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खेती से किसानों की आय में वृध्दि हुई है, परंतु इसमें कीटनाशक एवं…

Read More

खजुराहो थाना में आज आयोजित हुई शांति समिति की बैठक…

खजुराहो खजुराहो थाना में  शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिस में आगामी त्यौहार ईद तथा होली के त्यौहार में शांतिपूर्वक मिलजुलकर भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई । बैठक के माध्यम से उपस्थित लोगों ने अपने- अपने सुझाव भी दिए जिसमें महत्वपूर्ण रूप से नगर के विभिन्न चिन्हित स्थलों में पुलिस की गश्ती बढ़ाने एवं जहां होलीका दहन किया जाना है उसकी जानकारी सहित उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को होने वाली नमाज का समय इत्यादि के संदर्भ में भी जानकारी प्रदान…

Read More

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल के इटारसी लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल के इटारसी लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग 12000 HP की नई ताकत भोपाल मंडल को मालवाहन में मिलेगी रफ्तार और सुरक्षा भोपाल पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत् लोको शेड, इटारसी में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त EF12K मल्टी लोको नंबर 65036 एवं 65059 का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक लोको 12000 हॉर्स पॉवर की क्षमता से लैस है, जो…

Read More

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल  “Queens on the Wheel” – 2.0 महिला बाइकिंग का हुआ सफल समापन भोपाल  मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित महिला बाइकिंग इवेंट "क्वीन्स ऑन द व्हील" के दूसरा संस्करण का समापन सोमवार 10 मार्च 2025 को, पर्यटन निगम की इकाई केरवा रिसोर्ट, भोपाल में हुआ। इस बाइकिंग टूर का उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थलों, वन्यजीवों, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, कला-संस्कृति और धरोहर के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना और…

Read More

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस पर विशेष आयोजन

भोपाल  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस विशेष आयोजन में समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सुश्री पूनम श्रोती, एचआर प्रोफेशनल, दिव्यांग समानता प्रशिक्षक और उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी, सेज अस्पताल में लैप्रोस्कोपिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों…

Read More

अलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्म-विश्वास को देखकर मन गदगद है: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अलीराजपुर आकर भगोरिया महोत्सव में शामिल होकर में गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। भगोरिया महोत्सव में उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। अलीराजपुर ने पिछले 20 वर्षों में तरक्की की नई ऊॅचाईयों को छूआ है। आज लोगों के पक्के मकान है, घर-घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के किसान साल में 3–3 फसलें लें रहे है, ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है। मंत्री विजयवर्गीय…

Read More

मध्यप्रदेश के तीन ताप विद्युत गृहों को फ्लाई ऐश के कुशल प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश के तीन ताप विद्युत गृहों को फ्लाई ऐश के कुशल प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल)के सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन करने के लिए फ्लाई ऐश उपयोगिता-2025 विषय पर…

Read More

चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में वेतन संरक्षा (पे-प्रोटेक्शन) के लाभ आवश्यक है जिससे चिकित्सा शिक्षकों का आर्थिक संतुलन प्रभावित न हो और कार्यक्षमता बनी रहे। उन्होंने पे-प्रोटेक्शन के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मानव संसाधन की कमी को शीघ्र…

Read More