नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल फरवरी में खत्म हा रहा है. ऐसे में जनवरी के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने की उम्मीद है. इसी हफ्ते कोर ग्रुप के साथ चुनाव प्रबंध समिति और उम्मीदवार चयन समिति भी गठित हो सकती है. इससे पहले एक सर्वे दिखाता है कि बीजेपी का 28 साल का वनवास खत्म हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के हालिया अंदरूनी सर्वे के बाद 2013 के बाद पहली बार लग रहा है कि वो दिल्ली में सरकार बनाने की स्थिति में आ…
Read MoreCategory: राजनीति
अगले दो महीने में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के साथ ही भाजपा में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी शुरू
नई दिल्ली अगले दो महीने में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के साथ ही भाजपा में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत भाजपा और संघ के बीच समन्वय भी और तेज होगा। इसके तहत केंद्र और राज्यों में संगठन में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। कई संगठन मंत्रियों के बदलेंगे राज्य आरएसएस से आने वाले कई संगठन मंत्रियों के राज्य बदले जाने की संभावना है। वहीं, कई नए संगठन मंत्रियों को भेजे जाने पर दोनों संगठनों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत चल…
Read Moreशाइना एनसी ने सुनील राउत पर निशाना साधा, ‘बकरी’ वाले बयान पर भड़कीं, कहा- ’20 नवंबर को मिलेगा जवाब’
नई दिल्ली शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सुनील राउत पर निशाना साधा है। शाइना ने कहा कि अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र की महिलाएं जागे और ऐसी टिप्पणी करने वालों को जवाब दें। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील राउत ने एक चुनावी रैली में अभद्र टिप्पणी की थी। सुनील राउत ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विक्रोली विधानसभा उम्मीदवार सुवर्णा करंजे को 'बकरी' कहा था। राउत की टिप्पणी को लेकर विवाद अब बढ़ गया है। शाइना एनसी ने क्या कहा? मुंबा सीट से उम्मीदवार…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ ने कहा- औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, झारखंड को आलमगीरों ने लूटा
कोडरमा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड की सरकार में…
Read Moreकद्दावर नेता और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने घोषणा की कि वह भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते
बारामती कद्दावर नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने घोषणा की कि वह भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनकी यह घोषणा ऐसे समय आई है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें राज्यसभा में उनका कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है। गौरतलब है कि शरद पवार तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पवार ने यह बात बारामती में अपनी चुनावी यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही जहां वे अपने पोते युगेंद्र पवार के चुनाव प्रचार…
Read Moreकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने होकर बहस की चुनौती दे डाली
हजारीबाग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने होकर बहस की चुनौती दे डाली है। झारखंड के हजारीबाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा। खरगे ने कहा कि वह वहां आएं और देखें कि गारंटियों को पूरा किया गया है। 'जितना बजट उतनी ही गारंटी' को लेकर खरगे के बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस को निशाने पर ले रहे…
Read Moreलक्ष्मण सिंह बोले कांग्रेस प्राइवेट कंपनी नहीं कि जो एमडी चाहेगा होगा
भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पर बवाल जारी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले सब की राय लेकर कार्यकारिणी घोषित होती थी। यह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है कि एमडी जो चाहेगा वह होगा। पार्टी सबकी है, किसी परिवार की नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पहले सब की राय लेकर कार्यकारिणी घोषित होती थी। कार्यकर्ताओं से पूछकर कार्यकारिणी बनती थी, जो मेहनत करने वाले कार्यकर्ता थे, उनको हम…
Read Moreविधानसभा चुनाव के दौरान मुझे जान से मरवाने की कोशिशें हुईं, अनिल विज का सनसनीखेज दावा
अंबाला हरियाणा के चर्चित बीजेपी नेता अनिल विज का एक और सनसनीखेज बयान सामने आया है। बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर आरोप लगाया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में प्रशासन ने उन्हें हराने की पूरी कोशिश की। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें मरवाने की कोशिशें की गईं। मंत्री ने मामले में जांच की मांग की है। वह अंबाला छावनी विधानसभा सीट पर जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अनिल विज…
Read Moreकर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा: बसवराज बोम्मई
हुबली कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य में आगामी उपचुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देंगे। कांग्रेस किसानों के मुद्दों पर अपने दोहरे मानदंडों के कारण तीनों विधानसभा सीटों पर हार जाएगी। हुबली में मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम और भाजपा सांसद ने कहा कि लोग वक्फ संपत्ति के नाम पर किसानों को नोटिस जारी करने के राज्य सरकार के कदम से नाराज हैं। उन्होंने सवाल किया, “मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी गलतियों का एहसास होने के बाद इन नोटिसों को वापस…
Read MorePM मोदी आज आएंगे झारखंड, गढ़वा और चाईबासा में करेंगे चुनावी रैली
रांची झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 नवंबर को गढ़वा और चाईबासा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं. नई दिल्ली से प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट होते हुए गढ़वा जाएंगे और गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद करीब 12:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री करमवीर सिंह समेत कई अन्य…
Read Moreपंजाब में इस नेता को मिल सकती है AAP के अध्यक्ष पद की कमान, प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष के पद को छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही नगर निगम चुनावों को देखते हुए पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बताने योग्य है कि मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी को फुल टाइम के लिए अध्यक्ष चाहिए। अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए, जो पार्टी के प्रति समर्पित हो, पार्टी की मजबूती के लिए काम करे और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सहमति रखता हो। सूत्रों…
Read More‘विष्णु’ की उपस्थिति में ‘मोहन’ करेंगे राज्योत्सव का शुभारम्भ, होंगे अनेक रंगारंग आयोजन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल…
Read Moreवक्फ संशोधन बिल को लेकर देश भर में सियासी घमासान जारी, मुसलमानों के दिल में दर्द पैदा कर रहा
नई दिल्ली वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश भर में सियासी घमासान जारी है। कुछ राजनीतिक दल इसे मुसलमानों के लिए बेहतर बता रहे हैं, तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। इन सब के बीच एनडीए के घटक दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उपाध्यक्ष नवाब जान उर्फ अमीर बाबू ने रविवार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने खास बातचीत में कहा कि यह बिल मुसलमानों के दिलों में दर्द पैदा कर रहा है।…
Read Moreप्रियंका गांधी ने चुनावी मंच से महंगाई और बेरोजगारी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया
वायनाड प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने भाई राहुल गांधी के साथ चुनावी मंच से महंगाई और बेरोजगारी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी की अनदेखी करती है और केवल अमीर व्यापारियों के कर्ज माफ कर उन्हें बढ़ावा देती है। केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रचार के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, आवास और शिक्षा में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रामीण रोजगार योजना…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया, सत शर्मा बने नए अध्यक्ष
जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलावकिया है। बीजेपी ने सत शर्मा का केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की कमान दे दी है। बीजेपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था। भाजपा महासचिव अरुण सिंह…
Read More
