भोपाल मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार शिवराज सिंह चौहान फिर से चर्चा में हैं। शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की राजनीति को छोड़कर केंद्र की राजनीति में एक्टिव हैं। मोदी कैबिनेट में वह कृषि और ग्रामीण पंचायत जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि इन सबसे बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर से उन्हें सियासी चेहरा बनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के…
Read MoreCategory: राजनीति
अगर समाज को सुरक्षित करना है, तो बलवाई और दंगाईयों की ठुकाई और कुटाई देश के हित में है- मुख्तार अब्बास नकवी
बहराइच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा और एनकाउंटर के संदर्भ में मीडिया से बातचीत की. नकवी ने कहा कि "बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है." बहराइच में हालिया हिंसा के दौरान कई लोगों के बीच झड़पें हुईं, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस हिंसा के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने नियंत्रण स्थापित करने के लिए कार्रवाई…
Read Moreमहाराष्ट्र में सीटों का जल्द बंटवारा होना चाहिए : अबू आसिम आजमी
मुंबई मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा विधायक एवं महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि इंडिया एलायंस का हिस्सा होने के नाते मैंने 12 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मांगी है। पत्रकारों से बात करते हुए अबू आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया एलायंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वो जम्मू-कश्मीर में भी गए थे। अगर हम इंडिया एलायंस का हिस्सा हैं, तो जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए। दरअसल, मैने सुना है कि कांग्रेस पार्टी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने…
Read Moreबाबू जंडेल का बयान कहीं कांग्रेस के लिए ‘आत्मघाती गोल’ न बन जाए!
भोपाल कांग्रेस के नेता के विवादित बयान का एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां उपचुनाव से पहले श्योपुर से विधायक बाबू सिंह जंडेल ने भगवान शंकर पर टिप्पणी करके पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यह बयान पार्टी के लिए ‘सेल्फ गोल’ न बन जाए, नेताओं को यह आशंकाएं सताने लगी है। राज्य की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होना है। मतदान की तारीख भी तय हो गई है और राजनीतिक दल उम्मीदवार के चयन में जुटे हुए हैं। उप चुनाव की तैयारी जोरों…
Read Moreसीवान में जहरीली शराब कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा
पटना बिहार के छपरा, गोपालगंज और सीवान में जहरीली शराब कांड पर नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शराब पीने से एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है और नीतीश कुमार पटना की सड़कों पर ठहाका लगा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश कुमार का एक फोटो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार सीएम पर 12 सवालों से हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Read Moreहरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल का नेता चुनने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में हुई। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक लाइन का प्रस्ताव रखा कि नेता विपक्ष का चयन करने का अधिकार आलाकमान को दिया जाए, जिस प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने किया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने तमाम विधायकों से वन-टू-वन उनकी राय जानी और पूरी रिपोर्ट लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। अब हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस…
Read Moreहरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति आरक्षण में उप-वर्गीकरण लागू करने का फैसला लिया, भड़की मायावती
नई दिल्ली हरियाणा की भाजपा सरकार ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में अनुसूचित जाति आरक्षण में उप-वर्गीकरण लागू करने का फैसला लिया है। सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि इससे उन दलित जातियों को लाभ मिल सकेगा, जो अब तक आरक्षण से वंचित रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को एससी आरक्षण के वर्गीकरण का अधिकार दिया था। उसी फैसले के आधार पर भाजपा सरकार ने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती इस फैसले पर भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण…
Read Moreमहाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के साथ ही नांदेड़ लोकसभा का उपचुनाव भी होना है, भाजपा इसे बना रही हाईप्रोफाइल
मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के साथ ही नांदेड़ लोकसभा का उपचुनाव भी होना है। इस एकमात्र सीट के उपचुनाव को भी भाजपा हल्के में नहीं लेना चाहती और मजबूत कैंडिडेट उतारने की तैयारी है। महाराष्ट्र भाजपा के सूत्रों का कहना है कि यहां से पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण को भी उतारा जा सकता है। उनके नाम पर पार्टी में गंभीरता से विचार चल रहा है। वह कुछ महीने पहले ही भाजपा में आए थे और उन्हें राज्यसभा भेजा गया था। नांदेड़ को उनका गढ़ माना जाता…
Read Moreमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली, ठाकरे परिवार में अब थमेगा ‘गृह युद्ध’?
नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। इस बीच महाराष्ट्र के बड़े राजनीतिक घराने में आपसी कलह थोड़ी कम हो सकती है। खबर है कि उद्धव ठाकरे इसकी पहल करने जा रहे हैं और वह चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ रिश्ते सुधार सकते हैं। इसके तहत वह राज के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारेंगे। ऐसा हुआ तो ठाकरे परिवार में करीब डेढ़ दशक से छिड़ा गृह युद्ध थोड़ा धीमा पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार अमित ठाकरे माहिम विधानसभा…
Read Moreबीजेपी की 54 सीटों पर चौंकाने की तैयारी, क्या है महाराष्ट्र में हरियाणा वाला गेम
मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस, सपा, आरजेडी और शरद पवार की एनसीपी जैसी पार्टियों ने प्रचार किया था कि एनडीए इसलिए 400 सीटें मांग रहा है ताकि संविधान बदल सके। इसके अलावा आरक्षण को खत्म किया जा सके। इस प्रचार ने असर भी दिखाया और माना जाता है कि इसी के चलते भाजपा 240 सीटों पर ही ठहर गई और एनडीए दलों के समर्थन से ही सरकार बन सकी। अब महाराष्ट्र में इसी दांव को भाजपा पलटने की तैयारी में है। भाजपा और एनडीए सरकारों के मुख्यमंत्रियों की…
Read Moreबुधनी सीट पर कांग्रेस के भी 4 दावेदार, विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा का सिंगल नाम; दिल्ली भेजे नामों के पैनल
भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिह चौहान की बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस में भी चार दावेदार सामने आए है। जानकारी के अनुसार बुधनी सीट के लिए कांग्रेस से राजकुमार पटेल, विक्रम मस्ताल, अजय पटेल और महेश राजपूत के नामों का पैनल बना है। वहीं विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा का सिंगल नाम है। विजयपुर सीट के लिए कांग्रेस ने नाम दिल्ली भेजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने दो दिनों तक स्थानीय कार्यकर्ताओं के…
Read Moreबसपा के सामने उपचुनाव में अपना कुनबा बढ़ाने की बड़ी चुनौती
लखनऊ लोकसभा चुनाव में जीरो पर आउट हो चुकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सामने उपचुनाव में अपना कुनबा बढ़ाने की एक बड़ी चुनौती आ गई है। पार्टी को प्रतिदिन घटते जनाधार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बसपा के लिए अपने प्रभाव को बचाने के लिए जरूरी हो गया है कि इस उपचुनाव में दलित वोटों के बीच अपनी पैठ को एक बार फिर से साबित करे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जिन नौ सीटों पर अभी उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से एक भी सीट…
Read Moreमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति के टिकट पर धारावी से चुनाव लड़ सकते हैं समीर वानखेड़े
मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चर्चित आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े जल्द ही शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार वानखेड़े महायुति के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्हें धारावी सीट से टिकट थमाया जा सकता है। धारावी की पहचान एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के तौर पर होती है। यहां से समीर वानखेड़े की उम्मीदवारी से पार्टी को एक नई दिशा मिलने…
Read MoreCM साय का आज का शेड्यूल? CM विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर : गृह विभाग की बैठक, क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन, और नवा रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 18 अक्टूबर 2024 का कार्यक्रम जारी किया गया है। उनके दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों में गृह विभाग की बैठक के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री का दिन दोपहर 1 बजे बैठक से शुरू होगा, उसके बाद 1:35 बजे वे रायपुर से विभिन्न स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर…
Read Moreराम के नारे से किसी को द्वेष है तो वह देशद्रोही है: विनोद बंसल
नई दिल्ली विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, जिन्हें जय राम के नारे से द्वेष है वो सिर्फ रामद्रोही ही नहीं बल्कि, देशद्रोही भी हैं। उन्होंने कहा, विडंबना देखिए, अभी तक कुछ लोगों द्वारा राम जन्मभूमि और राम मंदिर का विरोध होता था, अब राम के नाम का भी विरोध भारत में होने लग गया है। राम के इस देश में कुछ लोगों ने जैसे ‘राम’ को ही प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा, कुछ जिहादी तत्व ऐसे हैं, अगर उनके सामने जय राम का नारा लगा…
Read More
