छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 169 रेंजरों की सूची जारी, कई जिलों में तबादले

रायपुर
 छत्तीसगढ़ में वन विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विष्णुदेव साय सरकार ने वन अमले में तैनाती और तबादलों को लेकर दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जिससे पूरे विभाग में हलचल मच गई है।

जारी आदेश के अनुसार ट्रेनिंग पूरी कर चुके 124 नए वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को प्रदेश के अलग-अलग वन मंडलों में पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही 45 अनुभवी रेंजरों का ट्रांसफर किया गया है। इस तरह कुल 169 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना और तबादला एक साथ किया गया।

ये भी पढ़ें :  ना पछतावा, ना डर… दिल्ली ब्लास्ट आरोपी आमिर से मिलकर वकील ने क्या कहा?

 क्यों अहम है ये फैसला?

वन संरक्षण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी
मैदानी स्तर पर अफसरों की कमी को पूरा करने का प्रयास

नए रेंजरों की तैनाती से अवैध कटाई और वन अपराध पर कसावट

अनुभवी अधिकारियों के ट्रांसफर से प्रशासनिक संतुलन

विभागीय सूत्रों की मानें तो…

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी संसद में 40 साल बाद उठा भोपाल गैस त्रासदी का मामला, जागरूकता दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा

सरकार का मकसद वन क्षेत्रों में तेज़ कार्रवाई, बेहतर मॉनिटरिंग और पारदर्शी व्यवस्था बनाना है। नई पोस्टिंग के बाद कई जिलों में वन प्रबंधन की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment