नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को “भारतीय तालिबान” करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हरिप्रसाद का यह बयान उस वक्त आया है 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से संबोधन में RSS की सराहना की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से से बातचीत में हरिप्रसाद ने कहा, “आरएसएस देश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि RSS भारतीय तालिबान है और प्रधानमंत्री…
Read MoreCategory: राजनीति
संजय राउत का सुझाव: पीएम मोदी को कहना चाहिए ‘खून और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते’
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए संबोधन पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना प्रस्तावित है। संजय राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को खून और पानी की जगह पर यह कहना चाहिए कि खून और क्रिकेट एक साथ नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री के…
Read Moreपवन खेड़ा: लोकतंत्र मजबूत करने बिहार से शुरू हुई ‘वोट अधिकार यात्रा’
नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय स्थित इंदिरा भवन में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रविवार को बिहार के सासाराम से हमारी ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा शुरू होने जा रही है। आजाद भारत में सांस लेना इसीलिए संभव है क्योंकि वोट देना संभव है। पवन खेड़ा ने कहा कि अगर हम वोट नहीं दे सकते, तो हम आजाद भारत में आजाद तरीके से सांस भी नहीं ले सकते। यह संघर्ष जो राहुल गांधी जी ने शुरू…
Read Moreराम माधव का बड़ा बयान: राजनीतिक कारणों से RSS का किया जा रहा विरोध
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच मतभेदों की अटकलों को खारिज करते हुए पार्टी और संघ के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि दोनों संगठन एक ही वैचारिक परिवार के अंग हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, “ये अटकलें समय-समय पर लगाई जाती हैं। अगर किसी को कोई मुद्दा नहीं मिलता, तो RSS को बीच में लाकर कहा जाता है कि RSS और BJP में तनाव है। RSS और BJP एक वैचारिक परिवार से…
Read Moreगिरिराज सिंह का हमला: राहुल गांधी को कहा ‘नकली’, लगाए झूठ बोलने के आरोप
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि यहां नकली गांधी का कोई काम नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी एक नकली गांधी हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी इस यात्रा से क्या हासिल करना चाहते हैं? क्या वह देश को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं? यह भारत है, असली गांधी की…
Read Moreशशि थरूर ने कड़ा पलटा जवाब दिया, अमेरिकी बयानबाजी पर जताई नाराजगी
नई दिल्ली भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने अंदाज में अमेरिका को करारा जवाब दिया है। दरअसल, अमेरिका द्वारा भारत पर मोटा टैरिफ लगाए जाने के बाद, अमेरिकी वित्त मंत्री ने भारत के लिए अड़ियल शब्द का प्रयोग किया था। अमेरिकी वित्त मंत्री की इस टिप्पणी पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा कि जब अन्याय हो, तो अड़ियल रहना बेहतर है। थरूर ने अमेरिका पर साधा निशाना गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…
Read MoreCM सैनी का तीखा हमला: राहुल गांधी का इलाज तांत्रिक से कराने की दी सलाह
कुरुक्षेत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने चुटीले अंदाज में राहुल गांधी और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले बोले। बुधवार को पिपली की अनाजमंडी में प्रजापति परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह के बाद आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा चुनावों और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर कहा कि यदि चुनाव में गड़बड़ी होती तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी चुनाव नहीं जीत पाते। हरियाणा में कांग्रेस 10 सीटें 100 से एक…
Read Moreअभिषेक बनर्जी की बड़ी मांग: चुनाव आयोग के बयान के बाद लोकसभा भंग करने की मांग
नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ईसीआई) और सरकार पर हमला बोला। उन्होंने 2024 में हुए आम चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के बयान के अनुसार, इस देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चुनाव आयोग ने कहा है कि विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियां, जिनके आधार पर बमुश्किल एक साल पहले यानी 2024 में आम चुनाव हुए थे, त्रुटिपूर्ण और अनियमितताओं से भरी हैं।…
Read Moreभाजपा ने ‘वोट चोरी’ आरोपों का दिया सख्त जवाब, चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर की तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लोकसभा सीटों पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। भाजपा ने कन्नौज, रायबरेली, मैनपुरी, वायनाड और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्रों में लाखों संदिग्ध मतदाताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने 'घुसपैठिया वोट बैंक' से वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
Read Moreपूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी का बड़ा आरोप: चंद्रबाबू नायडू सीधे राहुल गांधी से जुड़े
विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं। जगन मोहन रेड्डी ने वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं। जगन मोहन रेड्डी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि राहुल गांधी, वोट चोरी…
Read Moreभाजपा का दावा: नागरिकता से पहले ही सोनिया गांधी बनीं वोटर, SIR विवाद पर मचा बवाल
नई दिल्ली बिहार में जारी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर जहां संसद से लेकर सड़क और सुप्रीम कोर्ट तक संग्राम मचा हुआ है और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाकर हमलावर बने हुए हैं, वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर पलटवार किया है। भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि SIR पर हल्ला करने वाले राहुल गांधी की मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भारत की नागरिक…
Read Moreबीजेपी का आरोप: सोनिया गांधी का नाम था वोटर लिस्ट में, भारतीय नागरिक बनने से पहले
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनका नाम उनके भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल था.बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इटली में जन्मीं सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में जुड़ गया था, जबकि वह 1983 में भारतीय नागरिक बनी थीं. वहीं, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर 1980 की एक वोटर लिस्ट की कॉपी शेयर की, जिसमें नई दिल्ली संसदीय…
Read MoreMP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल: क्या वे पार्टी की गुटबाजी को खत्म कर पाएंगे?
भोपाल मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी हो गई। कई दिग्गजों को दरकिनार करते हुए खंडेलवाल को कुर्सी दी गई है। वे आरएसएस की पसंद हैं। उन्हें कुर्सी थमाने वाले वीडी शर्मा आने वाले प्रदेशाध्यक्ष के लिए विरासत में कई कठिनाइयां छोड़ गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी डेढ़ बरस से कुछ ज्यादा समय के बाद भी कम्फर्ट नहीं हो सके हैं। दिग्गजों को साध नहीं पाये हैं। दरअसल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के अनेक दिग्गज दावेदारों को दरकिनार करते हुए, हेमंत खंडेलवाल…
Read Moreसंसद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली चुनावों में कथित धांधली, वोट चोरी और एसआईआर प्रक्रिया पर राजनीतिक हंगामा बरकरार है। इसी क्रम में मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 'इंडिया' ब्लॉक के लगभग सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। विपक्ष '124 साल की मिंता देवी' की टी-शर्ट पहनकर आया, जिनका कथित तौर पर फर्स्ट वोटर में नाम दर्ज है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं, जनता के अधिकार छीन रहे हैं। एसआईआर पर…
Read More‘124 नॉट आउट’ टीशर्ट में प्रियंका गांधी की एंट्री, मिंता देवी से क्या है कनेक्शन?
पटना/नई दिल्ली बिहार में जारी चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस सांसद एक महिला का फोटो और नाम वाला टीशर्ट पहनकर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया। सभी के टीशर्ट के पीछे की तरफ ‘124 नॉट आउट’ लिखा हुआ था। इसके बाद यह टीशर्ट देश भर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका गांधी के टीशर्ट में जिस महिला का फोटो है उनका नाम मिंता देवी…
Read More
