CM साय कार्टून फेस्टिवल-2025 में हुए शामिल, बोले – “मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला”

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता है। कार्टून मनोरंजन के साथ ही समाज को जागरूक करने और सोचने के लिए प्रेरित करने वाली कला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट मनोज चोपड़ा को…

Read More

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से लाभान्वित हुए युवा उद्यमी, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक विकास को सर्वाधिक सम्भावनाओं से युक्त बस्तर अंचल के दूरस्थ ईलाके तक पहुंचाने की पहल का सुखद परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस महत्ती उद्देश्य पर ध्यान केन्द्रित कर बस्तर क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं के मद्देनजर इस वर्ष बीते छह महीने पहले यहां के उद्योगपति, व्यवसायियों, नव उद्यमियों के साथ ही स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से संवाद कर सकारात्मक प्रयास किया गया…

Read More

बिलासपुर की लेडी ऑफिसर की जाबांजी : करीब 100 किमोमीटर तक लेडी ऑफिसर के नेतृत्व में गौवंश तस्कर के पीछे दौड़ी पुलिस, अंततः तस्कर शाहरुख कुरैशी धरा गया

  तस्करों द्वारा 17 भैसों से भरी ट्रक को उत्तरप्रदेश बुचड़ख़ाना ले जाया जा रहा था जिसे पीछा कर रतनपुर पुलिस ने रोका गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख कुरैशी   उर्वशी मिश्रा, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस ने गौ तस्करी करते आरोपी शाहरुख कुरैशी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर – बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग में रतनपुर की ओर आ रही वाहन में बिना चारा पानी के गौवंशों को ठूंस ठूंसकर भरकर कत्लखाना उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहा…

Read More

“अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” से प्रतिज्ञा का फौज में जाने का सपना होगा पूरा : सीएम विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। एक माँ की आँखों में उमड़ी खुशी, चेहरे पर झलकता गर्व और शब्दों में छलकता भावातिरेक इस बात का प्रमाण है कि सरकार की दिशा सही है और योजनाएँ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँच रही हैं। रायपुर की नंदिनी यादव, जो रोज़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, आज अपनी बेटी प्रतिज्ञा को छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध में प्रवेश दिलाकर गदगद हैं। यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से। नंदिनी…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रूपए की राशि

  सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही       उर्वशी मिश्रा, रायपुर   रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल…

Read More

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई 

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, माननीय सी.पी. राधाकृष्णन जी को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।   उन्होंने आगे कहा कि, एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में, आपने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्चतम संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव प्राप्त किया है, आपका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और गहरे प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर में 11 सितंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ, क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए खुलेंगे नए द्वार

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।   उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों…

Read More

राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 : सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी उपलब्धि, CM साय बोले – सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित

  आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी     उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें राज्य एवं जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों…

Read More

रायपुर में निकली ऐतिहासिक विसर्जन झांकी : विविध पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियों को देखने उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश मुखिया के भी हुए शामिल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने खड़गे के बयान पर दिया करारा जवाब, बोले – “मोदी जी राष्ट्र के सम्मान और प्रगति के प्रतीक हैं……”

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दुश्मन बताने वाले विवादित बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध भी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी जी देश के दुश्मन नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के संरक्षक हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास…

Read More

आज रायपुर में सौर ऊर्जा जागरुकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का होगा आयोजन, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा।   इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को आमजन में बढ़ावा देने तथा स्थायी…

Read More

सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा ‘थिंक-एस इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025, CSR के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को कल किया जाएगा सम्मानित 

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगों और संस्थाओं को पहली बार राज्यस्तरीय सम्मान मिलने जा रहा है। अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज और सर्वहितम के संयुक्त प्रयास से एनआईटी रायपुर के सहयोग से ‘थिंक-एस इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक समारोह 6 सितम्बर को शाम 4 से 7 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित होगा।   छत्तीसगढ़ का पहला सीएसआर अवॉर्ड यह राज्य का पहला ऐसा…

Read More

लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री साय

  सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता   मैदानी अधिकारी–कर्मचारी फील्ड में जाकर बांधों एवं संबंधित संरचनाओं का करें सतत निरीक्षण   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा     उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की…

Read More

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह   तीजा महिलाओं का मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा   राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण     उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।…

Read More