IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 10 दिन में करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया

लखनऊ अगर आप घूमने के शौकीन हैं, और अगस्त में किसी यादगार यात्रा पर निकलने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। IRCTC की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए आप 9 रात और 10 दिनों में देश के मुख्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यह खास यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा…

Read More

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मिली हरी झंडी: PIB से मंजूरी, 7.5 KM रूट पर बनेंगे ये 5 स्टेशन

नोएडा नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। शुक्रवार को इस नए रूट को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) से मंजूरी मिल गई। अब सिर्फ केंद्र की कैबिनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार ने 7 अगस्त के अंक में ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर मेट्रो चलने में हो रही देरी की खबर प्रमुखता से छापी था। शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की 48वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश और कार्यकारी…

Read More

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब ‘मस्ती की पाठशाला’, 22 अगस्त से शुरू होगा बैगलेस डे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों के लिए अब पढ़ाई का तरीका थोड़ा अलग होगा। इसी महीने से स्कूलों में बैगलेस डे शुरू किया जा रहा है। इन खास शनिवारों को बच्चे बिना स्कूल बैग के आएंगे और खेल, कला, विज्ञान, स्वास्थ्य, तकनीक समेत कई गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी किया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर है। अब कुछ शनिवार बच्चों…

Read More

मेरठ में योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन उड़ाता युवक पकड़ा

 मेरठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मोदीपुरम पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भगवान शिव के भक्तों की आस्था को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद युवक ड्रोन उड़ा रहा था। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ…

Read More

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की श्रद्धा की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की श्रद्धा की पुष्पवर्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में श्रावण मास की दशमी तिथि में कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन कर आस्था को दिया सम्मान कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, हर-हर बम-बम से गूंज उठा पश्चिम उत्तर प्रदेश भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे शिवभक्तः मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से किया कांवड़ मार्ग का अवलोकन, प्रशासन को दिए कांवड़ियों की नियमित सुरक्षा-सुविधा के निर्देश मेरठ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास…

Read More

70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल 70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि में खन्नौत नदी पर बना पक्का पुल तो छलक पड़े लोगों के आंसू योगी सरकार ने पुल निर्मित कर मिटाई शहीद ठाकुर रोशन सिंह के गांव में तीन पीढ़ियों की तनहाई सीएम योगी ने दिया शहादत को सम्मान तो उमड़ा भावनाओं का सैलाब, भीगी आंखों से दिया सीएम को धन्यवाद शाहजहांपुर देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का…

Read More

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदान करेंगे मार्गदर्शन अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दिए प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश, मंडलायुक्त कार्यक्रमों की समय-समय पर करेंगे समीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालयों और अधिकारियों के बीच बनाएंगे समन्वय, औपचारिक भाषण की जगह सहभागितापूर्ण चर्चा और प्रश्नोत्तर पर जोर यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, एएससी, एनडीए, जेईई, नीट और सीयूईटी की तैयारी पर मिलेगा मार्गदर्शन उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के…

Read More

भारत बाद में, पहले परिवार तो जोड़िए’, प्रयागराज में राहुल-वरुण गांधी के लगे पोस्टर

प्रयागराज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर हैं. दिनभर स्वाराज भवन में रहने के बाद शाम 6 बजे वे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ को संबोधित करेंगे. उनके आगमन से पहले शहर की सियासी पारा हाई हो चुका है. दरअसल, केपी ग्राउंड के मेन गेट के बाहर उनकी और उनके चचेरे भाई वरुण की हाथ मिलाते हुए तस्वीर लगी हुई है. इस तस्वीर पर लिखा है, ‘आप भारत जोड़ो का संदेश देते हैं, तो उसकी शुरुआत अपने परिवार को जोड़कर करें ताकि एकता…

Read More

लखनऊ में 35 से अधिक नाविकों का सम्मान, समुद्री सुरक्षा को लेकर उठी बड़ी चिंता

 लखनऊ लखनऊ में शनिवार को नाविकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार से आए 35 से अधिक नाविक और उनके परिजनों ने शिरकत की। गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में वीआर मेरीटाइम के पूर्व सदस्य कैप्टन संजय पराशर ने सभी नाविकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समुद्री क्षेत्र में हर नाविक का योगदान महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में योगदान इस अवसर पर कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि उनके लिए हर नाविक सम्माननीय है और समुद्री क्षेत्र…

Read More

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश योगी सरकार की नशामुक्त उत्तर प्रदेश की मुहिम के लिए आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही  नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक व नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान: राज्य मद्यनिषेध अधिकारी लखनऊ,  नशे के खिलाफ जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की मुहिम में सरकारी तंत्र के साथ आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को जन भवन से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत साइकिल…

Read More

मिशन शक्ति केंद्रों के कर्मियों की ड्यूटी अब दूसरे कामों में नहीं लगेगी, DGP सख्त

लखनऊ महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में स्थापित किए गए मिशन शक्ति केंद्रों में तैनात कर्मियों की ड्यूटी अब पुलिस दूसरे कामों में नहीं लगा सकेगी। कानून व्यवस्था से जुड़े किसी विशेष मामले में अगर इन केंद्रों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है तो भी कम से कम दो महिला कर्मियों सहित कुल चार कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा पिछले माह राज्य के 1663 पुलिस थानों में स्थापित किए गए मिशन शक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कई…

Read More

संभल हिंसा: सुनियोजित साजिश, काला सच और तुष्टिकरण की राजनीति

संभल हिंसा: सुनियोजित साजिश, काला सच और तुष्टिकरण की राजनीति  संभल उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में मैंने राज्य में कानून और व्यवस्था को करीब से देखा व संभाला है। वर्तमान में राज्यसभा सांसद होने के नाते समाज और देश के सामने सत्य लाना मेरा नैतिक दायित्व है। संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट और उच्चस्तरीय जांच आयोग के निष्कर्ष सामने आ चुके हैं। एक पूर्व पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा यह स्पष्ट मानना है…

Read More

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान ग्रामीण महिलाओं के लिए योगी सरकार ने खोली आत्मनिर्भरता की राह घर की चौखट से बाहर निकलीं तो मिली नई पहचान, सेवा से मिला आय का जरिया पशु सखी श्वेता बनीं गांव का भरोसा, 300 से अधिक बकरियों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ,   घर-परिवार और खेत की जिम्मेदारियों तक सीमित रहीं कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक की रहने वाली श्वेता अब गांव में पशुपालकों की भरोसेमंद साथी बन चुकी हैं। योगी सरकार के आजीविका मिशन से जुड़कर पशु सखी…

Read More

इंडियन ऑयल की नई सुविधा, बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर

लखनऊ इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को त्वरित सेवा देने के लिए फास्ट ट्रैक लाजिस्टिक्स कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर सेवा शुरू की है। इसके तहत गैस बुकिंग के मात्र तीन घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंचेगा। इसकी शुरुआत वाराणसी से की गई है। इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने बताया कि नया कंपोजिट सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का, जंग-मुक्त और आधुनिक डिजाइन वाला है। इसकी पारदर्शी बाडी के कारण उपभोक्ता बाहर से ही यह जान सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस शेष है। इससे…

Read More

लखनऊ में हाउस टैक्स का झटका! 1,440 से बढ़कर 45,900 रुपये हुआ बिल

 लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नरही के अब्दुल फरीद का मकान 400 वर्ग फुट में है। पहले उनके मकान का हाउस टैक्स 1,440 रुपये आता था, लेकिन अचानक नगर निगम ने उनके मकान का हाउस टैक्स 45,900 रुपये कर दिया। यानी लगभग 32 गुना टैक्स बढ़ा दिया गया। अब्दुल फरीद छह महीने से हाउस टैक्स कम कराने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को नगर निगम में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में वह फिर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। महापौर सुषमा खर्कवाल और…

Read More