RAIPUR BREAKING : भिलाई में भगवान श्री हनुमंत कथा से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान, बोले – “कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण और मतांतरण, इसके पीछे है ये तीन बड़े कारण हैं………”

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर     बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार को रायपुर पहुंचे। वे भिलाई में आयोजित होने वाली हनुमान कथा में भाग लेने छत्तीसगढ़ आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर तीखे बयान दिए।   धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे पूरे भारत में सिर्फ एक ही संदेश देना चाहते हैं— “अगर भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं देखना चाहते, तो यही समय…

Read More

कन्हर नदी तट पर उमड़ी आस्था की लहर – बनारस सी गंगा आरती, सजे सुपले और दीपों की रौशनी में झलकी छठ मइया की महिमा

      उर्वशी मिश्रा, रामानुजगंज/बलरामपुर    रामानुजगंज। आस्था, संयम और भक्ति का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष कन्हर नदी तट पर अद्भुत नजारे के साथ संपन्न हुआ। पूरा नदी तट दीपों, फूलों और सजावट से जगमगा उठा। जैसे ही संध्या ढली, कन्हर नदी के तट पर बनारस की तर्ज पर गंगा आरती आरंभ हुई — आरती की लौ, घंटों की गूंज और “जय छठ मइया” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। छठ व्रत करने वाले श्रद्धालु पारंपरिक वस्त्रों में, माथे पर सुपला लिए जब घाटों की ओर…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय ने छठ महापर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएँ, बोले – “छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक”

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर      रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, बोले – दीपावली पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति हमारी श्रद्धा और आभार का प्रतीक है

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को…

Read More

Video : देखें भक्ति की सुंदर तस्वीर, रायपुर में माँ बनभौरी अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 3 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आध्यात्म और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब पूरे उल्लास के साथ माँ बनभौरी अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ बनभौरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह शुभ मुहूर्त में धोकपूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। वहीं रोजवे रिसॉर्ट में आयोजित इस महोत्सव में भजन-कीर्तन की मधुर धुनें और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। 6 वर्षों से हो…

Read More

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा और अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई, बोले – भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का हो संचार

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सनातन परंपरा में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु चार मास के शयन में प्रवेश करते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में विवाह जैसे…

Read More

आस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकाली गई रथयात्रा, सीएम साय ने सपत्नीक की विधि-विधान से पूजा अर्चना

  भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा से मौसीबाड़ी पहुंचे, 9 वें दिन होगी भव्य वापसी गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल   उर्वशी मिश्रा, रायपुर  जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं…

Read More

‘शिवाजी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय’ हो, 10 हजार हिंदुओं ने मोर्चे के माध्यम से किया शक्तिशाली प्रदर्शन

  नेशनल डेस्क, कोल्हापुर ‘शिवाजी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय’ किए जाने की मांग को लेकर हिंदू जनजागृति समिति और हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में १० हजार हिंदुओं ने एकजुट होकर अपनी मांग को प्रखर रूप से रखा। मोर्चा दसरा चौक से प्रारंभ हुआ और लक्ष्मीपुरी, वीनस कॉर्नर, ‘बी’ न्यूज कार्यालय होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। वहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस मोर्चे में केवल नाम परिवर्तन की मांग ही…

Read More

ख़बर ये भी : जब मिर्ची से आहुति वाले महायज्ञ में पहुंचे BJP विधायक…पंडितों ने कराई विशेष पूजा, होता रहा मंत्रोच्चार

सतीश शर्मा, कुरुद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर आज कुरूद से लगे बीरेझर स्थित मां मातंगी धाम परिसर में आयोजित विश्व के अनोखे आध्यात्मिक आयोजन बगलामुखी हवन में सम्मिलित होने पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक चंद्राकर ने 11 टन लाल मिर्च की आहुति वाले इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही यज्ञस्थल पहुंचे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर यज्ञ करते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक के साथ उपस्थित आयोजन समिति के अनेक संत लगातार मंत्रोच्चार के जरिए अजय चंद्राकर से लाल मिर्ची द्वारा…

Read More

तातापानी महोत्सव: छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आनंद का केंद्र

रविश अग्रवाल, राज्य ब्यूरो, बलरामपुर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव में बालीवुड, छालीवुड और भोजपुरी कलाकारों से शाम सजेगी. आयोजन साफ-सुथरा रहे, इसके लिए कार्यक्रम स्थल में शराब लेकर आना और नशे की हालत में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. इस…

Read More

क्यों जूदेव और अटल आ गये हैं आमने सामने?…कांग्रेस विधायक ने कहा ‘भगवा आतंक’, तो मचा बवाल, पूरा मामला समझें

सतीश शर्मा, रायपुर/ बिलासपुर   छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला समय समय पर सामने आता ही रहा है। अब छत्तीसगढ़ के रतनपुर के ग्राम पंचायत पुडू के आश्रित ग्राम बांग्लाभाटा में आदिवासी क्रिश्चियन समुदाय के द्वारा चर्च का निर्माण और उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू संगठनों ने अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव संग प्रार्थना सभा भवन का उद्घाटन का विरोध किया, जिसके चलते प्रार्थना सभा भवन उद्घाटन रोकना पड़ा और अब इस मामले को लेकर राजनीति की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायक…

Read More

Video देखें : राजपाल ने दीपावली में बाँटा ज्ञान, तो हुआ सोशल मीडिया में जमकर विरोध, राष्ट्रवादी पत्रकार योगेश ने पुराना वीडियो निकालकर दिखाया आईना

हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेता कॉमेडियन राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो दीवाली में पटाखे फोड़ने का विरोध कर रहे हैं और समझा रहे हैं कि पटाखे फोड़ने से जानवर डरते हैं और वायु प्रदूषण होता है इसलिए बिन पटाखे फोड़े दीवाली मनाई जाए। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जमकर राजपाल यादव की किरकिरी हो रही है, क्योंकि जानकार राजपाल का एक वीडियो भी साझा कर रहे हैं, जिसमें राजपाल यादव बजिंदर सिंह की सभा…

Read More

देखें Video : ‘राष्ट्रपिता नाम की चीज भारत देश में नहीं है, गांधी राष्ट्रपिता नहीं हो सकते’, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

  ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रायपुर में बड़ा बयान दिया है। दरअसल गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए गौ प्रतिष्ठा आंदोलन कर रहे है। गौ-ध्वज स्थापना यात्रा रायपुर पहुंची। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में उन्होने में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं बताया है। वही शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के बयान मोदी गौ-हत्या के एजेंट वाले बयान का भी समर्थन किया है। इस लिंक को क्लिक करके बयान सुनें- https://www.instagram.com/reel/DA0uCRBvcgo/?igsh=NjlzeGhvMHljcTkz स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राष्ट्रपिता नाम की कोई चीज हमारे यहां नहीं है।…

Read More

वीडियो देखें : आस्थारुपी चुनरी से भक्तों ने प्रस्तुत किया अपना भक्ति भाव, निकली लम्बी चुनरी यात्रा ने मोहा मन

बिपत सारथी, पेंड्रा   शारदीय नवरात्र की पावन अवसर पर जगत जननी मां की भक्तों के द्वारा देश प्रदेश में विभिन्न प्रकार से आराधना की जा रही है वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में माता की भक्ति में शराबोर दिखे और माता के प्रति अपनी श्रद्धा भाव प्रकट कर मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भक्त शामिल हुए, और अपने हाथों में कई मीटर लंबी चुनरी लिए पैदल यात्रा किए। कई किलोमीटर तक की यह लंबी यात्रा दुर्गा माता शक्तिपीठ धाम गिरारी से…

Read More